भारतीय बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही चीनी कार निर्माता कंपनी चेरी के लिए रास्ता आसान नहीं दिख रहा है। कंपनी जेएसडब्ल्यू जैसे दिग्गज समूह के साथ हाथ मिलाकर भारत में अपनी पारी शुरू करने की योजना बना रही है और माना जा रहा है कि उसकी पहली गाड़ियों की एंट्री 2026 के अंत से लेकर 2027 के बीच शुरू हो सकती है। लेकिन इससे पहले कंपनी की गाड़ियों से जुड़ी लगातार सामने आ रही घटनाओं ने ब्रांड को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। हाल ही में मलेशिया में चेरी की मशहूर कार ओमोडा 5 का एक्सल टूटने और पहिए अलग होने की घटना ने कंपनी की वैश्विक स्तर पर किरकिरी कराई थी। अब कंपनी की एक और कार टिगो क्रॉस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिससे एक बार फिर ब्रांड चर्चा में आ गया है। दरअसल, यह मामला मलेशिया का है, जहां सात नवंबर को न्यू क्लैंग वैली एक्सप्रेसवे पर चेरी टिगो क्रॉस कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद एसयूवी के दो पहिए गाड़ी से अलग हो गए और उसका अगला बंपर भी बुरी तरह डैमेज हो गया। बीच सड़क हुए इस हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां एक्सप्रेसवे पर दिखाई दे रही हैं और टिगो क्रॉस के दोनों पहिए गाड़ी से अलग पड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो से यह साफ नहीं होता कि टक्कर किस तरह हुई और गाड़ी के पहिए ठीक किस समय अलग हुए। कुछ ही दिनों में चेरी समूह की गाड़ियों के पहिए निकलने के दो मामले सामने आने के बाद कंपनी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बीच चेरी ऑटो मलेशिया ने बयान जारी करके सफाई दी है। कंपनी का कहना है कि टिगो क्रॉस के पहिए किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं निकले, बल्कि ऐसा दुर्घटना के कारण हुआ है। कंपनी के मुताबिक, उसकी टीम ग्राहक से संपर्क में है और लगातार मदद कर रही है। चेरी ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि वाली जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें और इस घटना को लेकर अफवाहें न फैलाएं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस मामले में गाड़ी की तकनीकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। यह पहली बार नहीं है जब चेरी की कोई कार बीच सड़क इस तरह टूटी है। हाल ही में मलेशिया में ही कंपनी की ओमोडा 5 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जहां चलती हुई एसयूवी का रियर एक्सल टूट गया और पहिए अलग हो गए थे। इसके बाद अक्टूबर में मलेशिया के सड़क परिवहन विभाग ने ओमोडा 5 के पुराने पेट्रोल मॉडल के लिए व्हीकल टाइप अप्रूवल को अस्थायी रूप से रोक दिया था, जिसके चलते जांच और सुरक्षा मूल्यांकन पूरा होने तक संबंधित अप्रूवल के तहत नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता था। इसके बाद कंपनी ने ओमोडा 5 सी और एच की कुल आठ हजार आठ सौ अठहत्तर गाड़ियों को रिकॉल करने का ऐलान किया था। चेरी से जुड़ी ये खबरें भारतीय ग्राहकों के लिए इसलिए अहम हैं, क्योंकि कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री के लिए जेएसडब्ल्यू समूह के साथ साझेदारी पर काम कर रही है और अगर यह योजना तय समय के मुताबिक आगे बढ़ती है, तो भारतीय कार बाजार में एक और नए चीनी ऑटो ब्रांड की सीधी एंट्री देखने को मिलेगी।
भारत में एंट्री से पहले चीनी कंपनी की कारों में टूटे एक्सल, सड़क पर बिखरे पहिये, कंपनी ने दी सफाई
भारतीय बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही चीनी कार निर्माता कंपनी चेरी के लिए रास्ता आसान नहीं दिख रहा है। कंपनी जेएसडब्ल्यू जैसे दिग्गज समूह के साथ हाथ मिलाकर भारत में अपनी पारी शुरू करने की योजना बना
NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




