भारतीय बाजार में जल्द ही एक नए लग्जरी कार ब्रांड की एंट्री होने वाली है। हम बात कर रहे हैं बीएमडब्लू के लग्जरी ब्रांड एल्पीना की, जो भारत में अगले साल एंट्री करने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2027 में एल्पीना स्टैंडअलोन लग्जरी ब्रांड के तौर पर भारत आएगा। मामले से जुड़े लोगों के आधार पर रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी देश के 10 शहरों में एल्पीना को रोलआउट करेगी। बीएमडब्लू ने इसके लिए अभी से काम करना शुरू कर दिया है और डीलर पार्टनर्स तथा ब्रांड रोलआउट प्लानिंग को लेकर कंपनी ने लोगों को हायर करना शुरू कर दिया है। यह ब्रांड बीएमडब्लू और रोल्स-रॉयस के बीच आएगा। बीएमडब्लू ने फिलहाल आधिकारिक रूप से एल्पीना की लॉन्चिंग को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। मानें, तो बीएमडब्लू इंडिया ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि बीएमडब्लू अपने मॉडल्स और रोल्स-रॉयस के बीच मौजूद सेगमेंट में एंट्री करना चाहती है। विजन बीएमडब्लू एल्पीना कॉन्सेप्ट को रिवील करते हुए कंपनी के प्रमुख ओलिवर विएलेचनर ने बताया था कि एल्पीना बीएमडब्लू और रोल्स-रॉयस के बीच मौजूद गैप को भर सकती है, क्योंकि उन्हें हाई-एंड सेगमेंट में ज्यादा संभावना दिख रही है। एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि भारत में टॉप-एंड लग्जरी कार मार्केट ओवरऑल मार्केट से मुकाबले ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और खरीदार स्टैंडर्ड मॉडल्स से ऊपर के ऑप्शन खोज रहे हैं, जिसमें उन्हें ज्यादा पर्सनलाइजेशन मिले। इसके लिए मर्सिडीज-मेबैक का उदाहरण दिया जा रहा है। बीएमडब्लू एल्पीना की शुरुआत वर्ष 1965 में जर्मनी में हुई थी, जिसका काम बीएमडब्लू की गाड़ियों को रिफाइन और ट्यून करना था। ग्रुप ने इस ब्रांड को 1 जनवरी 2026 को दोबारा लॉन्च किया, लेकिन इस बार कंपनी ने इसे एक अलग ब्रांड के रूप में पेश किया है। कंपनी ने विजन बीएमडब्लू एल्पीना कॉन्सेप्ट के जरिए अपनी डिजाइन डायरेक्शन को दिखाया है। इस कॉन्सेप्ट कार में कंपनी ने वी8 इंजन का इस्तेमाल किया है और इसकी लंबाई 5.2 मीटर है। कार में कूपे जैसी रूफलाइन और चार लोगों के बैठने की जगह है। ग्लोबल मार्केट में इस ब्रांड का पहला मॉडल अगले साल लॉन्च होने वाला है और ब्रांड की पहली कार बीएमडब्लू 7-सीरीज से इंस्पायर्ड होगी।
भारत में जल्द होगी नई लग्जरी कार ब्रांड की एंट्री, अगले साल होगा रोलआउट
भारतीय बाजार में जल्द ही एक नए लग्जरी कार ब्रांड की एंट्री होने वाली है। हम बात कर रहे हैं बीएमडब्लू के लग्जरी ब्रांड एल्पीना की, जो भारत में अगले साल एंट्री करने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 202
NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




