मुजफ्फरपुर में पर्व-त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों से महिलाओं के आभूषण, मोबाइल, पर्स व नकदी चोरी करने वाली उत्तर प्रदेश और सिवान की 15 महिलाओं को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी मोहिल्बुला अंसारी ने बताया कि 16 अक्टूबर को नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय गिरोह की शातिर महिलाएं शहरी क्षेत्र में भीड़ में शामिल होकर चोरी व छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने स्टेशन रोड में छापेमारी कर 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनकी तलाशी लेने पर सोने के तीन लॉकेट, कान का एक झुमका, पांच मोबाइल व 16 हजार आठ सौ रुपये जब्त किए गए। पूछताछ में पहले तो सभी महिलाओं ने झूठी कहानी बनाकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती दिखाने पर सभी ने चोरी व छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। गिरोह की मास्टरमाइंड मुन्तू कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया है और इन सभी का पूर्व का रिकॉर्ड खंगालने के लिए उत्तर प्रदेश व सिवान जिले की पुलिस से संपर्क किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जीयनपुर की मुन्तू कुमारी, गोरखपुर धुरचिलवलिया की पूनम देवी, देवरिया के कोतवाली थाने की रेखा देवी, गोरखपुर गोलाबाजार की संगीता देवी, इंद्रावती देवी, उरुवा की रीता देवी, मीरा देवी, शीला देवी, बड़हलगंज की संजू कुमारी तथा सिवान के भगवानपुर की आशा देवी, काजल, झाझा कुमारी, रौशनी देवी, पूजा कुमारी व प्रिती देवी शामिल हैं। ये महिलाएं उत्तर प्रदेश व सिवान से करीब 15 दिन पहले यहां पहुंची थीं और प्लेटफार्म व बस स्टैंड पर ही रात गुजारती थीं। दिन में ये काम की तलाश का बहाना बना या मजदूर बनकर घूमती थीं और इस दौरान धार्मिक स्थल या भीड़ वाली जगह चिह्नित करती थीं, फिर गिरोह के साथ मिलकर वहां घटना को अंजाम देती थीं। सिटी एसपी ने बताया कि दो सप्ताह के अंदर नगर क्षेत्र सहित अन्य थानों की पुलिस ने चेन छिनतई व चोरी के मामलों में कुल 29 आरोपितों को जेल भेजा गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हाल में किन-किन महिलाओं ने जेवरात, पर्स व नकदी चोरी की प्राथमिकी कराई है और उन मामलों में इन महिलाओं को रिमांड पर लिया जाएगा।
भीड़ में मजदूर बनकर घूमती थीं ये महिलाएं, त्योहारों में उड़ा देती थीं जेवरात-पर्स; 15 गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में पर्व-त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों से महिलाओं के आभूषण, मोबाइल, पर्स व नकदी चोरी करने वाली उत्तर प्रदेश और सिवान की 15 महिलाओं को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिट
NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 37 दिन पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





