|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

भैया दूज पर बहन के घर जा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत, पत्नी और बेटा गंभीर घायल

अंबाला के मुलाना में भैया दूज के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यमुनानगर के गांव बागं का माजरा करेहड़ा खुर्द निवासी अमित कुमार मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी रीना दे

NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भैया दूज पर बहन के घर जा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत, पत्नी और बेटा गंभीर घायल
📷 NRI Post Hindi Desk

अंबाला के मुलाना में भैया दूज के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यमुनानगर के गांव बागं का माजरा करेहड़ा खुर्द निवासी अमित कुमार मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी रीना देवी और आठ वर्षीय बेटे प्रतीक के साथ अंबाला के घसीटपुर जा रहे थे। वे भैया दूज पर बहन के घर टीका लगवाने जा रहे थे। जैसे ही वे धीन बस अड्डे से थोड़ा आगे दोसड़का की तरफ पहुंचे, तभी सामने से गलत दिशा से आ रहे एक लाल रंग के अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। इस हादसे में अमित कुमार के सिर, पैर और बाजू पर गंभीर चोटें आईं, जबकि रीना देवी और मासूम प्रतीक के चेहरे व सिर पर चोटें लगीं। राहगीरों की मदद से तीनों को तुरंत एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अमित कुमार ने दम तोड़ दिया। रीना देवी के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है और वह उपचाराधीन हैं। आरोपित ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। संजीव कुमार निवासी धौड़ंग ने बताया कि अमित कुमार उसका साला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। यह हादसा भैया दूज के पावन अवसर पर हुआ, जब परिवार खुशी-खुशी बहन के घर जा रहा था, लेकिन एक लापरवाह चालक ने इस खुशी को मातम में बदल दिया।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!