|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह भड़कीं, मंच से जेन जेड को लगाई क्लास

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह को फैंस अक्सर हंसते-मुस्कुराते और बेबाक अंदाज में ही देखते आए हैं, लेकिन हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अक्षरा अपन

NRI Post Hindi Desk · 34 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह भड़कीं, मंच से जेन जेड को लगाई क्लास
📷 NRI Post Hindi Desk

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह को फैंस अक्सर हंसते-मुस्कुराते और बेबाक अंदाज में ही देखते आए हैं, लेकिन हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अक्षरा अपना आपा खो बैठीं और देखते ही देखते उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। भरी महफिल में उन्होंने जेन जेड को क्लास लगाते हुए सख्त और तीखा रुख अपनाया, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षरा सिंह माइक पर एक जेन जेड लड़के को लताड़ती हुई नजर आ रही हैं। गुस्से में भरी अक्षरा ने कहा कि थोड़ा लथैरागीरी करो लेकिन खींखीं-खींखीं मत करो, इशारे करके जो इधर से जा रहे हो ये अच्छी बात नहीं है, आपके ही घर की लड़की हूं न मैं, तो क्या ये अच्छा लगेगा इस तरह करके। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अभिनेत्री ने कहा कि पूरे बिहार में जो न्यूज में देखने को मिल रहा है कि आप लोग लड़कियों को जलील करते हैं, शर्म नहीं आती आपको, आप ही के जैसी यूथ है क्या। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जेन जेड इसका नाम नहीं है, जेन जेड है लड़कियों का सम्मान करना, जेन जेड है हमारे घर की औरतों की मान मर्यादा को पहचानना। अक्षरा ने कहा कि अगर आपको जेन जेड बनना है तो अभी के नए जेन जेड से मिलिए, जो यहां बड़े सम्मान के साथ खड़े हैं, और बिहार का नाम रोशन करो। अक्षरा सिंह को इस तरह गुस्से में लाल होता देख उनके फैंस भी हैरान हैं, क्योंकि ऐसा कम ही मौकों पर देखने को मिलता है जब वो इतनी आगबबूला नजर आई हों। बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं और हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में भी उनकी तगड़ी पहचान है। अपने बेहतरीन काम के अलावा अक्षरा पावर स्टार पवन सिंह के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर से महिलाओं के सम्मान और सड़क पर होने वाली छेड़छाड़ जैसी गंभीर समस्याओं पर चर्चा तेज कर दी है, और अक्षरा के इस साहसिक रुख की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!