हरियाणा के सोनीपत में रिश्वतखोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भ्रष्टाचार पर पहरा बैठाने वाली संस्था के दफ्तर के ठीक नीचे ही रिश्वत का खेल चल रहा था। दरअसल, सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तहसीलदार कार्यालय में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस बिल्डिंग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का कार्यालय स्थित है, उसी बिल्डिंग के नीचे आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत ले रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। आरोपी की पहचान मनजीत के रूप में हुई है, जो तहसीलदार कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। यह पूरा मामला जमीन की तकसीम होने के बाद उसकी नकल देने से जुड़ा है। गांव कुमासपुर निवासी जोगिंदर ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर नकल देने के बदले उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता जोगिंदर के मुताबिक, जमीन की तकसीम होने के बाद उसे संबंधित दस्तावेज की नकल चाहिए थी, जिसके लिए वह तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर मनजीत ने नकल देने के बदले उससे 20 हजार रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि आरोपी पहले ही उससे 10 हजार रुपये ले चुका था, और इसके बावजूद करीब एक महीने से उसे नकल देने के नाम पर टालमटोल किया जा रहा था। लगातार परेशान होने के बाद जोगिंदर ने सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और जाल बिछाकर आरोपी को 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि गांव कुमासपुर निवासी जोगिंदर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जमीन की तकसीम के बाद नकल देने के बदले कंप्यूटर ऑपरेटर उससे 20 हजार रुपये मांग रहा है। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और अब इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। तहसील कार्यालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच हो सकती है, हालांकि फिलहाल इस मामले में किसी अन्य कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दफ्तर के नीचे ही रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कंप्यूटर ऑपरेटर
हरियाणा के सोनीपत में रिश्वतखोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भ्रष्टाचार पर पहरा बैठाने वाली संस्था के दफ्तर के ठीक नीचे ही रिश्वत का खेल चल रहा था। दरअसल, सोनीपत में एंटी करप्शन ब्य
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




