|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

मंत्री, सांसद और विधायक की बेटी की शादी... इन सियासी घरों में गूंजेंगी शहनाई

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक के सियासी गलियारों में इस साल की शादियों का सीजन बेहद चर्चा में है। कई दिग्गज नेताओं के परिवारों में शहनाई बजने जा रही है और तीन बड़े हाई-प्रोफाइल विवाह समारोहों को लेकर

NRI Post Hindi Desk · 14 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक के सियासी गलियारों में इस साल की शादियों का सीजन बेहद चर्चा में है। कई दिग्गज नेताओं के परिवारों में शहनाई बजने जा रही है और तीन बड़े हाई-प्रोफाइल विवाह समारोहों को लेकर जबरदस्त हलचल और उत्साह देखा जा रहा है। एक शादी बिहार के बाहुबली सियासी घराने की है, तो दो अन्य शादियां उत्तर प्रदेश के प्रमुख सियासी परिवारों की हैं। उत्तर प्रदेश में चुनावी और सियासी सरगर्मी के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी है, तो दूसरी शादी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते और योगी सरकार में मंत्री संदीप सिंह की है। बिहार के बाहुबली और मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी है, जिसे लेकर मगध और मिथिलांचल तक चर्चा है। राजनीतिक घरानों की शादी की तारीख और दिन सब कुछ सामने आ चुका है और शादी का निमंत्रण देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह नवंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे अपनी सहपाठी मेघना चौधरी से शादी करेंगे। कल्याण सिंह के पोते और पूर्व सांसद राजवीर सिंह के बेटे संदीप सिंह की सगाई 14 नवंबर 2026 को अलीगढ़ में होगी, जबकि विवाह समारोह 27 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। संदीप सिंह के साथ ही उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई 14 नवंबर को अंतरा त्यागी से होगी और दोनों भाइयों का विवाह 27 नवंबर 2026 को दिल्ली में होगा। संदीप और मेघना दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे, जहां उनकी मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। मेघना का परिवार मूल रूप से अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक से है और वर्तमान में गाजियाबाद में रहता है। उन्होंने कानून की पढ़ाई के बाद विदेश से डिग्री हासिल की है। संदीप सिंह ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सगाई और शादी का औपचारिक निमंत्रण दिया है। इस हाई प्रोफाइल शादी में भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ-साथ यूपी सरकार के तमाम मंत्री शामिल होंगे और विपक्ष के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। उत्तर प्रदेश की दूसरी हाईप्रोफाइल शादी दिसंबर में हो रही है, जो सपा सांसद प्रिया सरोज की है। सपा विधायक तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज जौनपुर के मछलीशहर सीट से लोकसभा सांसद हैं और उनकी शादी भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ 4 दिसंबर 2026 को होने जा रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और 15 नवंबर तक मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल हो जाएगी। शादी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सपा और भाजपा की तमाम दिग्गज राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। रिंकू और प्रिया की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी, जिसके बाद से दो बार शादी टल चुकी है। पहले नवंबर 2025 में वाराणसी में शादी होनी थी, जो रिंकू की ऑस्ट्रेलिया सीरीज के कारण नहीं हो पाई, और दूसरी बार फरवरी 2026 में तारीख रखी गई थी, लेकिन रिंकू के पिता खानचंद सिंह के निधन के कारण परिवार ने शादी टाल दी। अब तीसरी तारीख 4 दिसंबर फाइनल हुई है, जो लखनऊ में होगी। एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से प्रिया सरोज की रिंकू सिंह से मुलाकात हुई थी और फिर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इस समय प्रदेश की सबसे चर्चित खबर बनी हुई है। यह शादी 25 नवंबर 2026 को अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में आयोजित होगी और इसी दिन उनके छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार भी संपन्न होगा। शिवांगी की शादी पटना के बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से हो रही है, जिन्होंने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है और वहीं कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी करते हैं। ऋषिकेश के पिता सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं। अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी को शाही बनाने में जुट गए हैं और गांव में 10 बीघा से अधिक जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। लगभग 4 लाख लोगों के खाने-पीने और 150 से अधिक व्यंजन

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!