|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मंदिरों में पुजारी रेप करते हैं... नेहा बोरा के वीडियो पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीजेपी प्रोटेस्ट और राहुल गांधी के मार्च से चर्चा में आईं एआईएसए चीफ नेहा बोरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके एक बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक वीडियो शेयर करते हुए नेह

NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मंदिरों में पुजारी रेप करते हैं... नेहा बोरा के वीडियो पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
📷 NRI Post Hindi Desk

सीजेपी प्रोटेस्ट और राहुल गांधी के मार्च से चर्चा में आईं एआईएसए चीफ नेहा बोरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके एक बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक वीडियो शेयर करते हुए नेहा बोरा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने हिंदू धर्म और धार्मिक परंपराओं का अपमान किया है। आरोप है कि नेहा बोरा ने मंदिर के पुजारियों और ब्राह्मण महिलाओं को लेकर जो बात कही है वह ठीक नहीं है और ऐसी बातों को किसी धर्म या समुदाय से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेहा बोरा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नेहा बोरा कहती दिख रही हैं कि मंदिरों में पुजारी रेप करते हैं। इस टिप्पणी को लेकर प्रदीप भंडारी ने उन पर हिंदू विरोधी बयान देने का आरोप लगाया है। भंडारी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल नेहा बोरा हिंदुओं के प्रति अपनी नफरत दिखा रही हैं। उन्होंने नेहा बोरा के बयान को राहुल गांधी की पहले की एक टिप्पणी से भी जोड़ा। भंडारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा था कि मंदिरों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती है। बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदुओं से नफरत करती है और वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने कांग्रेस की सोच को देश की एकता के लिए खतरा बताया। इस बीच बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने भी नेहा बोरा के कथित बयान की आलोचना की। दिल्ली में उन्होंने कहा कि नेहा बोरा ने बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन से प्रेरणा ली थी। भाटिया ने दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं पर अत्याचार हुए और हिंदुओं की हत्याएं की गईं। गौरव भाटिया ने कहा कि आज नेहा बोरा अपने बयान के जरिए सभी पुजारियों का अपमान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि हिंदू सहिष्णु रहे हैं और समाज सेवा में योगदान देते आए हैं। पुजारी भी समाज की सेवा करते हैं और छोटी बच्चियों को शिक्षा देने तथा उनके पालन-पोषण में भूमिका निभाते हैं। भाटिया ने सवाल उठाया कि अगर नेहा बोरा के बयान में कोई आधार है तो क्या वह मदरसों और मौलवियों को लेकर भी इसी तरह की टिप्पणी करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का चुनिंदा विरोध दुर्भावनापूर्ण मंशा से किया जाता है और यह खतरनाक है। वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने भी नेहा बोरा के कथित बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यापक बयान देना उचित नहीं है। हर धर्म में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग होते हैं, इसलिए किसी पूरे धर्म या समुदाय को लेकर सामान्य टिप्पणी करने से बचना चाहिए। राजीव राय ने कहा कि बीजेपी भी यही चाहती है कि इस तरह के विवाद खड़े हों और ऐसे में हमें उनके जाल में नहीं फंसना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में जिस तरह की बयानबाजी की जा रही है वह स्वीकार्य नहीं है और किसी भी जाति, समुदाय, धर्म या क्षेत्र के लोगों के बारे में इस तरह का सामान्यीकरण नहीं किया जाना चाहिए।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!