|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मखना हाथी ने उठाई सूंड और बिजली के तार की चपेट में आकर तड़पकर मौत, ग्रामीणों में रोष

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के मलकपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से एक मखना हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथियों का एक जोड़ा करीब छह महीने से इस इलाके में घूम रह

NRI Post Hindi Desk · 64 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मखना हाथी ने उठाई सूंड और बिजली के तार की चपेट में आकर तड़पकर मौत, ग्रामीणों में रोष
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के मलकपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से एक मखना हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथियों का एक जोड़ा करीब छह महीने से इस इलाके में घूम रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों की लगातार मौजूदगी के बावजूद उन्हें सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के लिए समय रहते पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। ग्रामीणों का दावा है कि रात के समय हाथियों के गांव में आने से लोगों में डर बना रहता था और कई बार ग्रामीण डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल जाते थे। इसी दौरान मखना हाथी ने अपनी सूंड ऊपर उठाई और बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाथी की मौत के बाद वन विभाग ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई और फिर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद इलाके में हाथियों की मौजूदगी और उनकी निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद सीधी के संजय टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू टीम और रीवा मऊगंज मंडल की टीम मौके पर पहुंची और दूसरे हाथी को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टाइगर रिजर्व में छोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। मलकपुर सरपंच सुरेंद्र गिरी ने बताया कि पिछले कई माह से क्षेत्र में हाथियों का आतंक था और वन विभाग को सूचना दी जा रही थी, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई ग्रामीणों के घर और फसल नष्ट कर दिए गए थे। वन विभाग के डीएफओ लोकेश निरापुरे ने बताया कि फरवरी माह से दो हाथी रीवा सीधी मऊगंज एरिया में विभाग लगातार ट्रैकिंग कर रहा था। एक हाथी पर कॉलर आईडी लगी थी, जबकि दूसरे हाथी की कॉलर आईडी नहीं थी। दोनों हाथी मेल हैं और दोनों साथ में ही रहते थे, लेकिन उस दिन दो-तीन किलोमीटर के फासले में दोनों की ट्रैकिंग लोकेशन मिली है। गांव में विद्युत के खंबे नजदीक थे और हाथी ने अपना सूंड ऊपर किया, इस दौरान करंट की चपेट में आ गया। दोनों हाथी बड़े शांत प्रवृत्ति के थे और कॉलर आईडी नहीं होने के कारण उन्हें ट्रैक नहीं किया जा सका। इस घटना ने वन्यजीव सुरक्षा और मानव-हाथी संघर्ष को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!