|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

मुजफ्फरनगर में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक शाहनवाज राना सहित लोहा उद्यमी संजय जैन के आवासों पर छापेमारी, जीएसटी चोरी का मामला

मुजफ्फरनगर में सोमवार को सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक शाहनवाज राना, पूर्व विधायक नूर सलीम राना और लोहा उद्यमी संजय जैन के आवासों पर एक साथ छापेमारी की। यह

NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मुजफ्फरनगर में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक शाहनवाज राना सहित लोहा उद्यमी संजय जैन के आवासों पर छापेमारी, जीएसटी चोरी का मामला
📷 NRI Post Hindi Desk

मुजफ्फरनगर में सोमवार को सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक शाहनवाज राना, पूर्व विधायक नूर सलीम राना और लोहा उद्यमी संजय जैन के आवासों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई जंबूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इम्पोर्ट्स लिमिटेड से जुड़े फर्जी इनवॉइस और जीएसटी चोरी के मामले में की गई है, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया। लखनऊ जोन से आई ईडी की टीम ने सबसे पहले बसपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राना के सुजडू गांव स्थित राना हाउस को अपने कब्जे में लिया और वहां आवाजाही पर रोक लगा दी। टीम ने राना हाउस परिसर में स्थित चरथावल से पूर्व विधायक नूर सलीम राना के आवास पर भी दबिश दी, जबकि इसी परिसर में पूर्व सांसद एवं सपा नेता कादिर राना का भी आवास है। वहीं, नई मंडी थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी में लोहा उद्यमी संजय जैन और अनिल तायल के आवासों पर भी ईडी की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि आरोप है कि यह कंपनी बिना सामान की वास्तविक आवाजाही के जाली इनवॉइस और ई-वे बिल के जरिए फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट बनाने और उसे आगे पास करने में शामिल थी। जांच में कई फर्जी या अस्तित्वहीन कंपनियों के जरिए बड़े पैमाने पर सर्कुलर ट्रांजेक्शन, फंड की तेजी से लेयरिंग और कैश निकालने की बात सामने आई है। जीएसटी अधिकारियों ने पाया है कि 9.63 करोड़ का आईटीसी गलत तरीके से लिया गया और 10.28 करोड़ का आईटीसी आगे पास किया गया। गौरतलब है कि पांच दिसंबर 2024 को सपा नेता एवं पूर्व सांसद कादिर राना की राना स्टील फैक्ट्री में सीजीएसटी और डीजीजीआई की छापेमारी के दौरान विरोध में तोड़फोड़ और पथराव हुआ था, जिसमें महिला अधिकारी से बदसलूकी का मामला भी दर्ज हुआ था। उसी दिन पुलिस ने पूर्व विधायक शाहनवाज राना को गिरफ्तार किया था और बाद में उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पूर्व विधायक शाहनवाज राना को अगस्त 2025 में उच्च न्यायालय प्रयागराज से जमानत मिली थी, लेकिन अब ईडी की यह कार्रवाई राना परिवार और लोहा उद्योग से जुड़े कारोबारियों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। राना परिवार जनपद में लोहा उद्योग के साथ-साथ मजबूत राजनीतिक पकड़ रखता है, और इस कार्रवाई के बाद उद्यमियों में अफरातफरी का माहौल है। ईडी अधिकारी विभिन्न आवासों पर दस्तावेजों की जांच और लेन-देन के रिकॉर्ड खंगालने में जुटे हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!