|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

मुजफ्फरपुर में सीओ ने 159 अस्वीकृत दाखिल-खारिज आवेदन नियम विरुद्ध स्वीकृत किए, विभाग ने भेजा अंतिम नोटिस

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी अंचल के वर्तमान अंचल अधिकारी मुकेश कुमार पर गंभीर आरोप लगा है कि उन्होंने सरकारी नियमों की साफ अवहेलना करते हुए डेढ़ सौ से अधिक अस्वीकृत दाखिल-खारिज आवेदनों को फिर से सुनवाई क

NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मुजफ्फरपुर में सीओ ने 159 अस्वीकृत दाखिल-खारिज आवेदन नियम विरुद्ध स्वीकृत किए, विभाग ने भेजा अंतिम नोटिस
📷 NRI Post Hindi Desk

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी अंचल के वर्तमान अंचल अधिकारी मुकेश कुमार पर गंभीर आरोप लगा है कि उन्होंने सरकारी नियमों की साफ अवहेलना करते हुए डेढ़ सौ से अधिक अस्वीकृत दाखिल-खारिज आवेदनों को फिर से सुनवाई कर स्वीकृत कर दिया। यह मामला उस समय का है जब मुकेश कुमार औरंगाबाद जिले के गोह अंचल में अंचल अधिकारी के पद पर तैनात थे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उनकी इस गड़बड़ी को पकड़ लिया और उनसे जवाब मांगा गया। सरकार ने अंचलों में भ्रष्टाचार रोकने के उद्देश्य से स्पष्ट नियम बनाया था कि कोई भी राजस्व अधिकारी अपने ही आदेश की फिर से समीक्षा या सुनवाई नहीं करेगा। नियम के अनुसार एक बार राजस्व कोर्ट में किसी आवेदन पर निर्णय हो जाने के बाद उस पर केवल ऊपरी कोर्ट ही सुनवाई कर सकती है। लेकिन अंचल अधिकारी मुकेश कुमार ने इस नियम को ठेंगा दिखाते हुए गोह अंचल में ऑनलाइन दाखिल-खारिज के 159 आवेदनों को पहले अस्वीकृत किया और बाद में नियम विरुद्ध जाकर उन्हीं आवेदनों को स्वीकृत कर दिया। विभाग स्तर पर गठित तथा अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा अनुमोदित आरोप पत्र में यह बात दर्ज है कि उनका यह कार्य सरकारी कार्यों में लापरवाही, आदेश की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता एवं मनमानेपन को परिलक्षित करता है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डा. महेंद्र पाल ने इस संबंध में पत्र भेजकर मुकेश कुमार को अंतिम नोटिस जारी किया है। विभाग ने एक साल छह माह की लंबी अवधि में बार-बार स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन मुकेश कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया। अंतिम नोटिस में साफ निर्देशित किया गया है कि वे अपना स्पष्टीकरण बिंदुवार उपलब्ध कराएं। पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि स्पष्टीकरण नहीं भेजा गया तो यह समझा जाएगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है और तब विभाग के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि एक अधिकारी ने इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों को नियम विरुद्ध स्वीकृत कर दिया और विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!