रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के ताजा एपिसोड में शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बहस के दौरान प्रियंका ने शहजाद को 'मैनचाइल्ड' यानी बचकानी हरकतें करने वाला बड़ा बच्चा कहा, जिसके जवाब में शहजाद ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' कह दिया और विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया। शहजाद की इस बात से प्रियंका इतनी आहत हुईं कि वो भावुक हो गईं और अपनी मेहनत का बखान करने लगीं। प्रियंका ने बताया कि वो खुद अपने परिवार का खर्च उठाती हैं, अपने छह भाई-बहनों की पढ़ाई कराई, उनकी शादी में मदद की और परिवार के लिए घर तक बनवाया, ऐसे में उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहना बेहद अपमानजनक लगा। इसके बाद गुस्से में आकर प्रियंका ने कहा कि ये बंदा हर पार्टी से पिट कर निकला है और यहां भी पिट गया, सोचो इस बंदे की क्या ही इज्जत है, ये यहां मुझसे भी थप्पड़ खाएगा। प्रियंका ने आगे कहा कि जब वो रात को सो रही थीं तो उन्हें लग रहा था कि इस बंदे की इतनी एनर्जी पास हो रही है, बस वहीं रोक दो, और उन्होंने स्वरा से कहा कि आपकी तबीयत भी इसी वजह से खराब हुई होगी। इस पूरे विवाद की शुरुआत बहस के दौरान प्रियंका की ओर से शहजाद को बचकाना कहे जाने से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच यह तीखी नोकझोंक सामने आई। फिलहाल यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और दर्शक दोनों के बीच हुई इस बहस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
'मुझसे थप्पड़ खाएगा', शहजाद पूनावाला के लिए बोली 'टीवी की नागिन'
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के ताजा एपिसोड में शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बहस के दौरान प्रियंका ने शहजा
NRI Post Hindi Desk · 55 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

