|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

मटरगश्ती रिव्यू: पिता-बेटी की मजेदार केमिस्ट्री और टीनएज की उलझनों का हल्का-फुल्का तड़का, बिंज वॉच है ये सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिता-बेटी के बीच अनबन और टीनएज लड़की की बगावत से जुड़े मुद्दे कई बार दिखाए जा चुके हैं, लेकिन हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मटरगश्ती' उनसे अलग है। यह सीरीज पैट्रियार्की वाली सो

NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मटरगश्ती रिव्यू: पिता-बेटी की मजेदार केमिस्ट्री और टीनएज की उलझनों का हल्का-फुल्का तड़का, बिंज वॉच है ये सीरीज
📷 NRI Post Hindi Desk

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिता-बेटी के बीच अनबन और टीनएज लड़की की बगावत से जुड़े मुद्दे कई बार दिखाए जा चुके हैं, लेकिन हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मटरगश्ती' उनसे अलग है। यह सीरीज पैट्रियार्की वाली सोच और एडोलसेंस को बहुत हल्के-फुल्के अंदाज में बुनी गई है। लखनऊ में सेट इस सीरीज की कहानी एक पिता-बेटी के बॉन्ड के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में एक मिडिल क्लास और ओवरप्रोटेक्टिव सिंगल पिता प्रकाश है, जो अपनी बेटी के साथ बॉन्ड तो बनाना चाहता है लेकिन उसे यह नहीं पता कि कैसे? उसकी 19 साल की बेटी 'धरा' पढ़ने में तेज है और कॉलेज में टॉपर है, लेकिन किशोरावस्था में शारीरिक-मानसिक विकास और पीयर प्रेशर में आकर वह अपनी इंडिपेंडेंस और डेटिंग लाइफ को एक्सप्लोर करना शुरू करती है। अपनी बेटी को सुशील, सक्षम और संस्कारी मानने वाला उसका पिता तब हैरान हो जाता है, जब वह अपनी बेटी को डेटिंग ऐप पर देखता है। इसके बाद वह उसके डेटिंग प्लान को नाकाम बनाने के मिशन पर जुट जाता है। क्या 'धरा' और 'प्रकाश' अपने-अपने मिशन पर कामयाब हो पाते हैं? पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। रोमांस, पीयर पेशन, डेटिंग लाइफ और पिता-बेटी के बॉन्ड पर बनी यह वेब सीरीज एक एंटरटेनिंग सीरीज है। कई सीरीज और फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके सिद्धांत चवन ने हर भावना को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाने की अच्छी कोशिश की है और कहानी दिल छूती है। खुशबू बैद, निकिता और स्वाति जैन ने सीरीज की कहानी को ऐसा गढ़ा है कि यह पैट्रियार्की वाली सोच को बड़े हल्के और मजेदार तरीके से पेश करती है। लड़का डेट पर जाए तो सवाल नहीं, लेकिन लड़की जाए तो सवाल क्यों? इस तरह के कुछ सीन्स आपको समाज की असलियत से रूबरू भी कराते हैं, लेकिन मजेदार अंदाज में। सीरीज ऊबाऊ तो नहीं लगती है, लेकिन डेप्थ की कमी लगती है। सीन्स जल्दी-जल्दी भागते हैं और राजेश कुमार के बेटी को स्पाई करने वाले सीन्स में भी कहीं-कहीं दोहराव लगता है। डायलॉग्स भी ठीक-ठक हैं और बैकग्राउंड स्कोर्स की बात करें तो वह ज्यादा जुड़ाव महसूस नहीं कराते हैं। धरा की भूमिका में अद्रिजा सिन्हा अच्छी लगी हैं और उनके डायलॉग्स से ज्यादा उनके चेहरे का एक्सप्रेशन काबिल-ए-तारीफ है। राजेश कुमार पिता के रोल में जचे हैं और सह-कलाकार सौम्या उनियाल ने भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। 'मटरगश्ती' देखने लायक है। भले ही कुछ कमियां हैं, लेकिन फिर भी यह बिंज वॉच है। पिता-बेटी का बॉन्ड और किशोरावस्था की उलझन को मजेदार ढंग से पेश किया गया है। ऊपर से 25 मिनट से कम के एपिसोड हैं जो आपको बोर नहीं होने देते हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!