|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

मोटो जी मैक्स की समीक्षा: 7000mAh बैटरी वाला फोन क्या पैसा वसूल है?

मोटोरोला ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम मोटो जी मैक्स है। इस स्मार्टफोन का करीब 15 दिन तक यूज करने के बाद परफॉर्मेंस, कैमरा रिजल्ट और बैटरी बैकअप चेक किया गया है। मोटो

NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

मोटोरोला ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम मोटो जी मैक्स है। इस स्मार्टफोन का करीब 15 दिन तक यूज करने के बाद परफॉर्मेंस, कैमरा रिजल्ट और बैटरी बैकअप चेक किया गया है। मोटो जी मैक्स 5जी को सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। हालांकि कई ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस पर अलग-अलग ऑफर्स और डील्स भी दी जा रही हैं। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का एफएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में आने वाले स्मार्टफोन की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसमें सेंटर पंच-होल डिजाइन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक की एचबीएम ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन का ध्यान रखा है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर दी है। कैमरे की बात करें तो मोटो जी मैक्स में बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है और मैक्रो का भी ऑप्शन है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 2के 30 एफपीएस वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। टेस्ट के दौरान दिन की रोशनी में यह अच्छी फोटो क्लिक करता है और कम रोशनी में भी यह बेहतर फोटोग्राफी रिजल्ट देता है। बैटरी के मामले में मोटो जी मैक्स में 7000 मिलीएम्पियर आवर की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि बॉक्स में 33 वाट टर्बो चार्जर दिया है। सिंगल चार्ज में यह पूरे दिन आसानी से चलता है। बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई 8.6 मिलीमीटर है। 30 वाट फास्ट चार्जिंग से इसको चार्ज किया तो बेहतर स्पीड से चार्ज हो रहा था। एक बार बैटरी फुल होने के बाद पूरे दिन आसानी से चलाती है। हैवी यूज के बाद भी बैटरी ने फुल का बैकअप दिया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो मोटो जी मैक्स में स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ 6 जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम मिलती है। इसमें 128 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 16 के साथ हेलो यूआई का सपोर्ट मिलता है। मोटोरोला के इस हैंडसेट को चलाते समय कई लैग देखने को मिली है। हालांकि डेली टास्क में यह बेहतर काम करता है। यूट्यूब आदि चलाते समय इसमें बहुत ज्यादा परेशानी नहीं दिखाई दी। बॉटम लाइन की बात करें तो मोटो जी मैक्स 5जी का बैक पैनल देखने में काफी प्रीमियम लुक देता है, हालांकि फ्रंट पैनल पर बॉटम पर बेजेल हैं, जो थोड़ा निराशा कर सकता है। इसकी बैटरी और चार्जिंग स्पीड काफी बेहतर है। मोटोरोला के इस हैंडसेट में रियर और फ्रंट कैमरा भी अच्छे से काम करता है। हालांकि परफॉर्मेंस कई जगह कम नजर आई। इस स्मार्टफोन को 7 बटा 10 की रेटिंग दी गई है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!