|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

मोटी सैलरी और छुट्टियों का पैकेज: जानिए क्यों युवाओं को लुभा रहीं ये 3 सरकारी नौकरियां

जहां एक ओर टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है, वहीं भारत के युवा आज भी सरकारी नौकरी के पीछे भाग रहे हैं, जिसके पीछे कई सारे कारण होते हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा बताने वाला कारण सुरक्षित नौकरी है। लेकिन अब

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

जहां एक ओर टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है, वहीं भारत के युवा आज भी सरकारी नौकरी के पीछे भाग रहे हैं, जिसके पीछे कई सारे कारण होते हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा बताने वाला कारण सुरक्षित नौकरी है। लेकिन अब इससे ज्यादा जो चीज युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है वह है अच्छी सैलरी और छुट्टियां। अच्छी सैलरी के साथ अगर पर्याप्त अवकाश, मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिले तो नौकरी और भी आकर्षक हो जाती है। यही वजह है कि उम्मीदवार ऐसी सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों पर नजर रखते हैं, जहां कमाई के साथ छुट्टियों और कर्मचारी सुविधाओं का भी अच्छा पैकेज मिलता है। हालांकि, एक बात साफ है कि हर सरकारी नौकरी में छुट्टियों की संख्या समान नहीं होती, क्योंकि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, बैंक कर्मचारियों और नियामक संस्थाओं के अधिकारियों के लिए अलग-अलग सेवा नियम लागू होते हैं। अगर छुट्टियों को प्राथमिकता दी जाए तो इस सेक्टर में बैंकिंग सबसे आगे है। भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए हर साल 33 दिन की प्रिविलेज लीव और 12 दिन की कैजुअल लीव का प्रावधान है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही सिक लीव और मैटरनिटी लीव जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। एसबीआई के अनुसार महिला कर्मचारियों और बच्चों या बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करने वाले पात्र एकल पुरुष कर्मचारियों के लिए 2 साल तक की सैबेटिकल लीव की सुविधा दी जाती है और कर्मचारियों को लीव ट्रैवल कंसेशन जैसी सुविधा भी दी जाती है। सैलरी की बात करें तो एसबीआई अपनी आधिकारिक करियर वेबसाइट पर प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए मुंबई सेंटर पर 18.67 लाख रुपये का टोटल सीटीसी बताता है, जिसमें लीज्ड रेंटल अकॉमोडेशन और कन्वेयंस अलाउंस जैसे घटक शामिल हैं। दूसरी नौकरी भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड बी ऑफिसर के पद की है, जहां भी अच्छी सैलरी मिलती है। साल 2025 की आरबीआई भर्ती अधिसूचना के मुताबिक, ग्रेड बी अधिकारी की बेसिक सैलरी 78,450 रुपये प्रति माह है और उस समय शुरुआती ग्रॉस एमोलुमेंट्स, एचआरए को छोड़कर करीब 1,50,374 रुपये प्रति माह बताए गए थे। आरबीआई की आधिकारिक अधिसूचना में बैंक आवास, मेडिकल सुविधाएं, लीव फेयर कंसेशन, फर्निशिंग अलाउंस, लोन और दूसरी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया है। चूंकि आरबीआई के कर्मचारियों पर बैंक के अपने सेवा नियम लागू होते हैं, इसलिए ग्रेड बी में छुट्टियों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं है और इसे बैंक के लागू सेवा नियमों के मुताबिक किया जाता है। तीसरी श्रेणी केंद्रीय सरकारी ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों की है, जहां केंद्र सरकार के कई विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सीसीएस (लीव) नियम लागू होते हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के नियमों के तहत कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियां, हॉफ पे लीव, कैजुएल लीव समेत कई तरह की छुट्टियों का प्रावधान मिलता है। केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 1972 के तहत अर्जित अवकाश और अन्य सामान्य छुट्टियों के अलावा पात्र कर्मचारियों के लिए बच्चों की देखभाल के लिए विशेष छुट्टी की भी व्यवस्था है। 2018 में किए गए संशोधन के अनुसार बाल देखभाल अवकाश के दौरान पहले 365 दिनों के लिए 100 प्रतिशत अवकाश सैलरी और अगले 365 दिनों के लिए 80 प्रतिशत अवकाश सैलरी देने का प्रावधान किया गया था। इस तरह सुरक्षित नौकरी के साथ मोटी सैलरी, लंबी छुट्टियां और कर्मचारी सुविधाओं का यही संयोजन है, जो आज के युवाओं को इन सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों की ओर खींच रहा है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!