|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मूड ऑफ द नेशन सर्वे: पीएम पद के लिए 49% लोगों ने मोदी को चुना, तीसरे नंबर पर हैरान करने वाला नाम

इंडिया टुडे और सी-वोटर के ताजा 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में देश की जनता की राजनीतिक पसंद को लेकर बड़ी तस्वीर सामने आई है। सर्वे के अनुसार, यदि आज देश में लोकसभा चुनाव होते हैं, तो प्रधानमंत्री पद के लिए

NRI Post Hindi Desk · 89 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मूड ऑफ द नेशन सर्वे: पीएम पद के लिए 49% लोगों ने मोदी को चुना, तीसरे नंबर पर हैरान करने वाला नाम
📷 NRI Post Hindi Desk

इंडिया टुडे और सी-वोटर के ताजा 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में देश की जनता की राजनीतिक पसंद को लेकर बड़ी तस्वीर सामने आई है। सर्वे के अनुसार, यदि आज देश में लोकसभा चुनाव होते हैं, तो प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। इस सर्वे में 49 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को अपनी पहली पसंद बताया है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 27 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सर्वे का सबसे चौंकाने वाला खुलासा तीसरे नंबर पर आया नाम है, जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का है। उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए 9 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। प्रधानमंत्री चुनाव की दौड़ में मोदी और राहुल गांधी के बीच 22 प्रतिशत का बड़ा अंतर देखने को मिला है। यह आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय राजनीति में प्रधानमंत्री मोदी की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है। सर्वे में यह भी अनुमान जताया गया है कि यदि आज चुनाव होते हैं, तो केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी, जिसे 326 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 185 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 45 प्रतिशत और इंडिया गठबंधन को 39 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक, अकेले भारतीय जनता पार्टी को 261 सीटें और कांग्रेस को 106 सीटें मिल सकती हैं। उत्तर प्रदेश में सीटों के मामले में इंडिया गठबंधन 41 सीटों के साथ आगे चल रहा है, जबकि एनडीए को 38 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में राज्यों के आंकड़ों को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गई है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!