|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मणिमहेश यात्रा को लेकर बड़ी खबर: हेलीकॉप्टर उड़ान को मंजूरी नहीं, पैदल मार्ग कल से होंगे बहाल, जानें किराया और सुरक्षा का पूरा अपडेट

उत्तर भारत की पवित्र मणिमहेश यात्रा आधिकारिक तौर पर आज से शुरू होने का कार्यक्रम था, लेकिन हेलीकॉप्टर उड़ान को मंजूरी न मिलने के कारण यह संभव नहीं हो पाया है। एविएशन कंपनी ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से अ

NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मणिमहेश यात्रा को लेकर बड़ी खबर: हेलीकॉप्टर उड़ान को मंजूरी नहीं, पैदल मार्ग कल से होंगे बहाल, जानें किराया और सुरक्षा का पूरा अपडेट
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर भारत की पवित्र मणिमहेश यात्रा आधिकारिक तौर पर आज से शुरू होने का कार्यक्रम था, लेकिन हेलीकॉप्टर उड़ान को मंजूरी न मिलने के कारण यह संभव नहीं हो पाया है। एविएशन कंपनी ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से अपना स्टाफ गौरीकुंड पहुंचा दिया है, लेकिन श्रद्धालुओं को उड़ान के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, पैदल यात्रा मार्ग भी मंगलवार को बहाल नहीं हो पाया है, हालांकि प्रशासन को उम्मीद है कि बुधवार से यात्रा आरंभ हो सकती है। एडीएम भरमौर विकास शर्मा के अनुसार, गत दिनों हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पैदल यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, इसी कारण पैदल यात्रा पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि कल बुधवार से यात्रा शुरू होने की संभावना है। भरमौर से गौरीकुंड और होली से गौरीकुंड के लिए चार हेली टैक्सी उड़ानें भरी जाएंगी। होली से गौरीकुंड का एक तरफ का किराया 6255 रुपये तथा भरमौर से गौरीकुंड तक का एक तरफ का किराया 3828 रुपये निर्धारित किया गया है। चार सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर छोटा शाही स्नान किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत हड़सर से लेकर पवित्र डल झील तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के बल तैनात किए गए हैं, साथ ही संवेदनशील स्थलों पर पुलिस और पर्वतारोहण दल भी मौजूद रहेंगे। यात्रा मार्ग पर दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडरों और उपकरणों से लैस सात स्वास्थ्य टीमें श्रद्धालुओं की सेवा में लगाई गई हैं, जो किसी भी विपरीत परिस्थिति में मददगार बनेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक मैहला से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर तथा हड़सर से डल झील तक शाम सात बजे से सुबह चार बजे तक यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। चौरासी मंदिर भरमौर के पुजारी पंडित छज्जू राम शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर स्नान करने का शुभ मुहूर्त चार सितंबर को रात 2.26 बजे से आरंभ होकर पांच सितंबर को दोपहर 12.14 बजे तक रहेगा। इस दौरान कृष्ण पक्ष के साथ रोहिणी नक्षत्र का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इसके अलावा 18 सितंबर को दोपहर एक बजे राधाष्टमी पर्व शुरू होगा, जो 19 सितंबर को शाम 3.28 बजे तक चलेगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!