|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

मृतक पर जुर्माना: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, कुशीनगर खनन अधिकारी से पांच बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुशीनगर के खनन अधिकारी द्वारा एक मृतक व्यक्ति पर जुर्माना लगाने के मामले में गंभीर सवाल उठाए हैं। न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने याच

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मृतक पर जुर्माना: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, कुशीनगर खनन अधिकारी से पांच बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
📷 NRI Post Hindi Desk

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुशीनगर के खनन अधिकारी द्वारा एक मृतक व्यक्ति पर जुर्माना लगाने के मामले में गंभीर सवाल उठाए हैं। न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता धीरज के पिता के नाम पंजीकृत ट्रैक्टर ट्राली की जब्ती से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए यह सख्त रुख अपनाया। मामले के अनुसार, खनन निरीक्षक ने 13 दिसंबर 2020 को ट्रैक्टर ट्राली जब्त की थी, जिसके बाद 23 जनवरी 2023 को खनन अधिकारी ने 2,26,170 रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश पारित किया। यह आदेश याचिकाकर्ता को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन करने पर मिला। राज्य सरकार ने अपने जवाबी हलफनामे में दावा किया कि वाहन के मालिक यानी याचिकाकर्ता के पिता शिव नाथ और याचिकाकर्ता ने अपराध स्वीकार करते हुए न्यूनतम जुर्माने पर वाहन छोड़ने का आवेदन दिया था, लेकिन याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजप्रासाद दुबे ने इस आवेदन की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए मृत्यु प्रमाण-पत्र पेश किया, जिसके अनुसार धीरज के पिता का निधन आठ फरवरी 2017 को ही हो चुका था, यानी कथित आवेदन की तारीख से भी पहले। अदालत के आदेश पर राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत मूल आवेदन पर कोई तारीख अंकित नहीं थी। पीठ ने पाया कि जब्ती के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही याचिकाकर्ता को समय पर नोटिस दिया गया तथा यह भी साबित नहीं हुआ कि वाहन मालिक की मृत्यु की सूचना प्रशासन तक पहुंची थी। अधिवक्ता ने बताया कि याचिकाकर्ता निरक्षर है और वाहन का अब केवल ढांचा ही चौकी में बचा है, जबकि बाकी सामान गायब कर दिया गया है। कोर्ट ने खनन अधिकारी या जिला मजिस्ट्रेट से पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है, जिसमें जब्त वाहनों के निपटान की प्रक्रिया, वाहन की वर्तमान स्थिति और सर्वेयर द्वारा आंका गया मूल्य, 2020 से 2023 के बीच वाहन के रखरखाव के लिए उठाए गए कदम, समझौता आवेदनों पर आगे की कार्रवाई या उसकी कमी तथा जिम्मेदार अधिकारियों के आचरण की जांच क्यों न कराई जाए, जैसे प्रश्न शामिल हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!