कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक अजीबोगरीब मामले में सुनवाई करते हुए उस व्यक्ति के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को खारिज कर दिया, जिसकी मृत्यु आरोप लगने से कई वर्ष पहले ही हो चुकी थी। दरअसल, वर्ष 2018 में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में चिकित्सक तापस कुमार बंद्योपाध्याय पर धमकी देने का आरोप लगाया गया था, जबकि अदालत के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेजों से स्पष्ट हुआ कि उनकी मृत्यु 22 सितंबर 2010 को ही हो चुकी थी। इस खुलासे के बाद न्यायमूर्ति अजय कुमार गुप्ता ने भी आश्चर्य व्यक्त किया और पूरे प्रकरण को कानूनी रूप से स्वीकार्य नहीं माना। यह मामला कोलकाता के बालीगंज क्षेत्र की एक संपत्ति से जुड़ा हुआ है, जिसके लिए वर्ष 2010 में एक ट्रस्ट डीड तैयार की गई थी। शिकायतकर्ता महिला का आरोप था कि धोखाधड़ी के जरिए दस्तावेज तैयार कर उस संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इसी मामले में महिला ने सात मई 2018 को आरोप लगाया कि तापस कुमार बंद्योपाध्याय और सह-आरोपित गौर दास ने उनके मामा को धमकी दी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने पाया कि जिस तिथि को धमकी की घटना बताई गई, उससे लगभग आठ वर्ष पहले ही तापस कुमार की मृत्यु हो चुकी थी। न्यायालय ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराते समय आरोपित की मृत्यु के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अदालत ने यह भी देखा कि इस संपत्ति को लेकर दीवानी अदालत में पहले से ही विवाद लंबित है। उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की कि मूल रूप से यह संपत्ति से जुड़ा दीवानी विवाद है, जिसे आपराधिक मुकदमे का रूप देकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने सह-आरोपित चिकित्सक गौर दास के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया।
मौत के आठ साल बाद भी धमकी का आरोप! दिवंगत डॉक्टर पर केस देख हाई कोर्ट हैरान, खारिज
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक अजीबोगरीब मामले में सुनवाई करते हुए उस व्यक्ति के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को खारिज कर दिया, जिसकी मृत्यु आरोप लगने से कई वर्ष पहले ही हो चुकी थी। दरअसल, वर्ष 2018 में एक म
NRI Post Hindi Desk · 89 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





