|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

मथुरा: आधार कार्ड की गड़बड़ी से अटकी 15 हजार बच्चों की यूनिफार्म, अक्टूबर आधा बीतने पर भी खाते खाली

मथुरा जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को अभी तक यूनिफॉर्म, बैग, जूते और मोजे के लिए दी जाने वाली धनराशि नहीं मिल सकी है। अक्टूबर माह भी आधा बीत चुका

NRI Post Hindi Desk · 39 दिन पहले · अपडेट 37 दिन पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मथुरा: आधार कार्ड की गड़बड़ी से अटकी 15 हजार बच्चों की यूनिफार्म, अक्टूबर आधा बीतने पर भी खाते खाली
📷 NRI Post Hindi Desk

मथुरा जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को अभी तक यूनिफॉर्म, बैग, जूते और मोजे के लिए दी जाने वाली धनराशि नहीं मिल सकी है। अक्टूबर माह भी आधा बीत चुका है, लेकिन इन अभिभावकों के खाते आज भी सहायता राशि का इंतजार कर रहे हैं। जिले में कुल 1536 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें करीब 1.31 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 1.16 लाख छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि पहुंच चुकी है, जो कुल पंजीकृत बच्चों का करीब 88 प्रतिशत है। शेष करीब 15 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में धनराशि नहीं पहुंच पाई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति के अनुसार जिन अभिभावकों के खातों में धनराशि नहीं पहुंची है, उसमें विभाग की कोई कमी नहीं है। आधार कार्ड में नाम गलत होना तथा खाते का आधार कार्ड से लिंक न होना जैसी त्रुटियों के कारण यह धनराशि रुकी हुई है। इसी कारण कई विद्यालयों में बच्चे बिना यूनिफार्म के ही कक्षाओं में बैठने को विवश हैं। प्राथमिक विद्यालय औधूता के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि उनके विद्यालय में 116 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं और सभी बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि पहुंच गई है। कमला नेहरू द्वितीय नगर क्षेत्र के प्रधानाध्यापक विवेक तिवारी के अनुसार उनके यहां 64 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 46 अभिभावकों के खाते में ही धनराशि आ सकी है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय गोसना के प्रधानाध्यापक गोवर्धनदास ने जानकारी दी कि विद्यालय में 147 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें 140 अभिभावकों के खाते में धनराशि आ गई है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों के खाते में कुल 1200 रुपये भेजे जाते हैं। इसमें दो जोड़ी यूनिफार्म के लिए 600 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये, जूते-मोजे के लिए 125 रुपये और स्कूल बैग के लिए 170 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा स्टेशनरी के तहत चार कापियां, दो पेंसिल, दो रबर और दो कटर के लिए 105 रुपये दिए जाते हैं। आधार संबंधी त्रुटियों के चलते जिन अभिभावकों को राशि नहीं मिल पाई है, उन्हें शीघ्र सुधार कराने की आवश्यकता है, ताकि बच्चों को यूनिफार्म और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके और उनकी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!