|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मथुरा के प्रसिद्ध संत रमेश बाबा का निधन, ब्रजमंडल में शोक की लहर

मथुरा के प्रसिद्ध संत पद्मश्री रमेश बाबा का निधन हो गया है। ब्रज संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा के लिए समर्पित रमेश बाबा ने बरसाना के गहवर वन स्थित मान मंदिर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर

NRI Post Hindi Desk · 49 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

मथुरा के प्रसिद्ध संत पद्मश्री रमेश बाबा का निधन हो गया है। ब्रज संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा के लिए समर्पित रमेश बाबा ने बरसाना के गहवर वन स्थित मान मंदिर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे ब्रजमंडल में शोक की लहर दौड़ गई है। साधु-संतों और श्रद्धालुओं में गहरा दुख व्याप्त है। इंदिरा एकादशी के दिन उनके गोलोक गमन की सूचना मिली। उनका अंतिम संस्कार 7 अक्टूबर को होगा। रमेश बाबा का पूरा जीवन ब्रज संस्कृति के संरक्षण और पर्यावरण तथा गौ सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को अपूरणीय क्षति हुई है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!