|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मथुरा: गोसेवा के 'नंदबाबा' रमेश बाबा का निधन, 60 हजार गोवंशी के थे पालनहार

बरसाना में गोसेवा के लिए 'नंदबाबा' के नाम से प्रसिद्ध संत रमेश बाबा का निधन हो गया है। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा के गोलोक वास के चलते उनका पार्थिव शरीर मानपुर स्थित रस मंडप में रखा गया है। उनकी गोस

NRI Post Hindi Desk · 49 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मथुरा: गोसेवा के 'नंदबाबा' रमेश बाबा का निधन, 60 हजार गोवंशी के थे पालनहार
📷 NRI Post Hindi Desk

बरसाना में गोसेवा के लिए 'नंदबाबा' के नाम से प्रसिद्ध संत रमेश बाबा का निधन हो गया है। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा के गोलोक वास के चलते उनका पार्थिव शरीर मानपुर स्थित रस मंडप में रखा गया है। उनकी गोसेवा की कहानी हजारों गोवंशी की सांसों में जीवित रहेगी। रमेश बाबा ने जिस सेवा की शुरुआत महज दो गायों से की थी, वह आज 60 हजार से अधिक गोवंशी के विशाल आश्रय में बदल चुकी है। बेसहारा गाय से लेकर घायल और बीमार गोवंशी तक, जिसे कहीं ठौर नहीं मिला, उसके लिए माताजी गोशाला के द्वार खुले रहे। इसी कारण बरसाना में रमेश बाबा की पहचान संत के साथ-साथ गोवंश के 'नंदबाबा' के रूप में भी बनी। सात जुलाई 2007 को सड़क पर मिली दो गायों से माताजी गोशाला की शुरुआत हुई थी। बाबा ने इन दोनों गायों की सेवा को ही अपना संकल्प बना लिया और धीरे-धीरे सेवा का यह दायरा बढ़ता गया। गोशाला में बेसहारा गोवंश आने लगा और देखते ही देखते दो गायों से शुरू हुआ यह कारवां हजारों गोवंश तक पहुंच गया। आज करीब 170 एकड़ में फैली गोशाला में 60 हजार से अधिक गोवंशी की सेवा की जा रही है। गोशाला में 58 शेड बनाए गए हैं, जबकि चारे के भंडारण के लिए सात बड़े गोदाम हैं, जिनमें करीब 15 हजार टन चारा रखने की क्षमता है। नवजात बछड़ों से लेकर बूढ़ी, बीमार और घायल गायों तक की देखभाल के लिए अलग व्यवस्था है। सड़क पर घायल मिले गोवंश को उपचार के बाद सुरक्षित आश्रय देने की व्यवस्था भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। रमेश बाबा की गोसेवा केवल आश्रय तक सीमित नहीं रही, बल्कि गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर से बायोगैस और बिजली उत्पादन की व्यवस्था की गई। चारा पहुंचाने और गोशाला की व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैक्टर, जेसीबी और लोडर लगाए गए। बुधवार को संत रमेश बाबा का अंतिम संस्कार श्रीमाता जी गोशाला में होगा। बाबा के अंतिम संस्कार से पहले उनका डोला मानपुर से बरसाना, चिकसोली होते हुए श्रीमाता जी गोशाला जाएगा। अंतिम दर्शन को करीब 10 हजार से अधिक अनुयायियों के पहुंचने की उम्मीद है। मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह ने बताया कि बाबा का कहना था कि जब भी उनका समय पूरा हो तो उनका अंतिम संस्कार यही पर हो। पहले गहवरवन में अंतिम संस्कार किया जाना तय हुआ था, लेकिन बाद में अनुयायियों की भीड़ को देख निर्णय लिया गया है कि उनका अंतिम संस्कार बाबा द्वारा स्थापित श्रीमाता जी गोशाला में होगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!