|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

मथुरा में बीजेपी का दो दिवसीय चिंतन शिविर, 2027 चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी सोमवार से धार्मिक नगरी मथुरा में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है। पार्टी सूत्रों और संगठनात्मक कार्यक्रम के

NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मथुरा में बीजेपी का दो दिवसीय चिंतन शिविर, 2027 चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी सोमवार से धार्मिक नगरी मथुरा में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है। पार्टी सूत्रों और संगठनात्मक कार्यक्रम के मुताबिक इस दो दिवसीय बैठक में आगामी चुनावों की रूपरेखा, सांगठनिक मजबूती और बूथ स्तर तक की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। शिविर में पार्टी के शीर्ष नेताओं का 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के साथ-साथ विपक्षी नैरेटिव की काट तलाशने और अपना नैरेटिव तैयार कर उसे जनता के बीच पहुंचाने पर फोकस होगा, तथा आपसी असहमतियों से ऊपर उठकर एकजुटता के नैरेटिव के साथ चुनाव में जाने पर बात होगी। बैठक में एसआईआर में कटे मतदाताओं के नाम सूची में दोबारा जुड़वाने, प्रत्याशियों के चयन, चुनाव प्रचार, बड़े नेताओं की सभाओं तथा बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक चुनाव प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए विधानसभा चुनाव की संपूर्ण व्यूह रचना पर मंथन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को मथुरा पहुंचेंगे, जबकि बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य तथा सभी मोर्चों के अध्यक्ष भी मंथन में शिरकत करेंगे, और 17 नवंबर को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी। पार्टी के एजेंडे के मुताबिक चिंतन शिविर में संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी चुनावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी, और भाजपा की योजना इस बार केवल बड़े नेताओं की रैलियों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की है। पार्टी का प्लान माइक्रोमैनेजमेंट का है, जिसके तहत बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, शक्ति केंद्रों को मजबूत करने और कमजोर बूथों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त करने का खाका तैयार किया जाएगा, साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संपर्क साधने, छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पहुंच बनाने की रणनीति बनेगी। बैठक में नए मतदाताओं, युवाओं और महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर विचार किया जाएगा, और पार्टी का मतदाता जोड़ो अभियान भी चल रहा है, जिसके तहत पार्टी समर्थित सभी मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए हर संभव प्रयास के तरीकों पर विचार होगा। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के फीडबैक पर काम पहले ही चल रहा है, और इस फीडबैक के साथ ही प्रत्याशियों के चयन के आधार पर भी बैठक में मंथन होगा। इसके अलावा विधानसभा से लेकर बूथ प्रबंधन और पन्ना प्रमुखों की व्यवस्था जैसे सभी विषयों पर बात होगी, तथा चुनावी मुद्दों के चयन के साथ-साथ विपक्ष के हमलों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार विपक्ष की ओर से बनाए जा रहे गलत नैरेटिव की काट करने पर इस चिंतन शिविर में मंथन होगा, क्योंकि पार्टी की छोटी-छोटी असहमतियों को भी विपक्ष बड़े मतभेद के तौर पर पेश करने की कोशिश करता है, और बैठक में यह बात होगी कि छोटी-छोटी असहमतियों से आगे बढ़कर एकजुटता का संदेश देना है तथा यह नैरेटिव बनाना है कि सरकार और संगठन या लखनऊ और दिल्ली में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है और सब एकजुटता के साथ चुनाव में आगे बढ़ेंगे और जीतेंगे। सोशल मीडिया के जरिए भी अपने नैरेटिव को जनता के बीच पहुंचाने पर मंथन होगा। जल्द ही बीजेपी के शीर्ष नेताओं की सभाएं होने वाली हैं, और इन सभाओं के स्वरूप पर मंथन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूपी के सभी मंडलों में रैली होनी है, जबकि गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की यूपी के सभी जिलों में रैली की रूपरेखा बननी है, तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा म

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!