सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर जानी जाने वाली मंदाकिनी ने अपने समय में अपनी खूबसूरती और उम्दा अभिनय से हर किसी का दिल जीता था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार मूवीज में काम किया, जिनमें कई यादगार गीत भी शामिल रहे। इन्हीं में से एक गाना पहाड़ी लोक संस्कृति से प्रेरित था, जो आज भी श्रोताओं के दिलों में बसा हुआ है। यह गाना उनकी कल्ट क्लासिक फिल्म राम तेरी गंगा मैली से जुड़ा है, जो साल 1985 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी के सभी गाने कमाल के रहे थे, लेकिन सुन साहिबा सुन... श्रोताओं को काफी अधिक पसंद आया था। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की मधुर आवाज में गाया गया मंदाकिनी का यह गाना एक प्यारा भरा गीत है, जो हिमालयन लोक संस्कृति से प्रेरित रहा है। इस गीत में पहाड़ी क्षेत्र की वेशभूषा और नृत्य की झलक देखने को मिलती है, जो इसे और भी अद्भुत बनाती है। मंदाकिनी का लुक और अदाएं राम तेरी गंगा मैली के इस गीत की खूबसूरती को और अधिक बढ़ाती हैं। बात की जाए सुन साहिबा सुन... की मेकिंग की तरफ तो लता मंगेशकर की गायिकी के अलावा संगीतकार रवींद्र जैन के मधुर संगीत ने इस गीत को बेहतरीन बनाया। इसके अलावा मशहूर गीतकार हसरत जयपुरी की कलम से मंदाकिनी के इस सदाबहार गाने के बोल निकले थे। इस तरह से राम तेरी गंगा मैली फिल्म का यह कालजयी गाना बनकर तैयार हुआ। दिग्गज निर्देशक राज कपूर के निर्देशन में बनी राम तेरी गंगा मैली को बॉलीवुड की सबसे शानदार मूवीज में से एक माना जाता है। मंदाकिनी और राजीव कपूर की इस फिल्म के सारे गाने भी अपने आप में खास रहे थे और आज भी इसे एक म्यूजिकल हिट फिल्म के तौर पर याद किया जाता है। इस फिल्म को रिलीज हुए 41 साल हो चुके हैं, लेकिन इसके गानों की लोकप्रियता आज भी बरकरार है और लता मंगेशकर की आवाज में यह गीत हमेशा के लिए अमर हो गया है।
मंदाकिनी का 41 साल पुराना गाना पहाड़ी लोक संस्कृति से जुड़ा, लता मंगेशकर की आवाज में हुआ अमर
सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर जानी जाने वाली मंदाकिनी ने अपने समय में अपनी खूबसूरती और उम्दा अभिनय से हर किसी का दिल जीता था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार मूवीज में काम किया, जिनमे
NRI Post Hindi Desk · 64 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

