|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

मेदिनीपुर से मुजफ्फरपुर तक दौड़ेगी बलिदानी खुदीराम बोस एक्सप्रेस, मंत्रियों का आश्वासन

बंगाल के मेदिनीपुर से बिहार के मुजफ्फरपुर तक अमर बलिदानी खुदीराम बोस के नाम पर सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में खुदीराम बोस के ग्रामीणों ने जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. र

NRI Post Hindi Desk · 107 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मेदिनीपुर से मुजफ्फरपुर तक दौड़ेगी बलिदानी खुदीराम बोस एक्सप्रेस, मंत्रियों का आश्वासन
📷 NRI Post Hindi Desk

बंगाल के मेदिनीपुर से बिहार के मुजफ्फरपुर तक अमर बलिदानी खुदीराम बोस के नाम पर सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में खुदीराम बोस के ग्रामीणों ने जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी और पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता से मुलाकात कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की इस प्रतिनिधि मंडल में खुदीराम बोस पर शोध करने वाले अरिंदम भौमिक भी शामिल थे, जिन्होंने दोनों मंत्रियों के समक्ष पूरी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रखी। ज्ञापन में मेदिनीपुर से मुजफ्फरपुर तक खुदीराम बोस एक्सप्रेस चलाने की मांग प्रमुखता से की गई है, ताकि दोनों शहरों के बीच आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और इतिहास प्रेमियों को सुविधा मिल सके। इसके अलावा, ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर स्थित उस ऐतिहासिक लकड़ी के कठघरे को संरक्षित करने की भी मांग उठाई, जहां मुकदमे की सुनवाई के दौरान खुदीराम बोस को खड़ा किया जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि यह कठघरा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है और इसे सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से खुदीराम बोस की स्मृतियों से जुड़ी पवित्र मिट्टी और सिद्धेश्वरी काली माता का चरणामृत विशेष रूप से मुजफ्फरपुर लाया गया। यह पवित्र मिट्टी उस विद्यालय के खेल मैदान से ली गई है, जहां खुदीराम बोस ने बचपन में शिक्षा ग्रहण की थी और जिसे उस समय हेमिल्टन स्कूल के नाम से जाना जाता था। मिदनापुर कालेजिएट स्कूल की प्रधानाध्यापिका हिमानी पार्या ने यह मिट्टी अरिंदम भौमिक को सौंपी। वहीं, सिद्धेश्वरी काली मंदिर के प्रबंधन की ओर से विशेष पूजा के बाद हिमाद्री चट्टोपाध्याय ने पवित्र चरणामृत अरिंदम भौमिक को प्रदान किया। इन दोनों पवित्र वस्तुओं को मुजफ्फरपुर स्थित अमर बलिदानी खुदीराम बोस के फांसी स्थल और चिताभूमि पर अर्पित किया जाएगा। ग्रामीणों का मानना है कि इस अनुष्ठान से खुदीराम बोस की स्मृतियों से जुड़े दोनों स्थानों के बीच भावनात्मक और ऐतिहासिक जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा। दोनों मंत्रियों ने ग्रामीणों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए इस दिशा में ठोस पहल करने का आश्वासन दिया है। मंत्रियों के इस आश्वासन के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है, क्योंकि वर्षों से यह मांग उठ रही थी कि महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस को उनकी जन्मस्थली और बलिदान स्थल से जोड़ने वाली रेल सेवा शुरू की जाए। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले इस वीर सपूत की गौरवगाथा जानने का अवसर प्राप्त होगा।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!