वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के शिष्य और पूर्व WWE रेसलर रिंकू सिंह का एक नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रिंकू सिंह मधुकरी मांगने के लिए वृंदावन की गलियों में निकले थे, जहां वे अचानक एक मुस्लिम परिवार के घर के सामने पहुंच गए। जब उन्होंने दरवाजे पर खड़े होकर भोजन के लिए आवाज लगाई, तो अंदर से एक महिला ने कहा कि यह मुसलमान का घर है। यह सुनकर रिंकू सिंह वहीं खड़े रहे और उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा कि उनके गुरुदेव भगवान सबको एक समान मानते हैं और यह पवित्र भारत भूमि है। इसके बाद घर से एक छोटा बच्चा कुछ रोटियां लेकर बाहर आया और रिंकू सिंह के साथ खड़े संन्यासी के पात्र में उन्हें डाल दिया। रिंकू सिंह ने बच्चे का मस्तक झुकाकर आशीर्वाद दिया और वहां से आगे बढ़ गए। यह घटना मानवता और धर्मनिरपेक्षता की मिसाल पेश करती है, जहां भिक्षा मांगने के दौरान भी रिंकू सिंह ने अपने गुरु के आदर्शों को नहीं भूला। गौरतलब है कि रिंकू सिंह करीब 6 फुट 4 इंच लंबे हैं और उनका वजन लगभग 125 किलोग्राम है, जो पहले WWE रेसलिंग में अपनी पहचान बना चुके हैं। वे साल 2018 में WWE पहुंचे थे और रिंग में कई प्रसिद्ध रेसलरों को हरा चुके हैं। फिलहाल वे प्रेमानंद महाराज के आश्रम में सेवा कर रहे हैं और आध्यात्मिक जीवन जी रहे हैं। प्रेमानंद महाराज ने एक बार रिंकू सिंह के बारे में बताया था कि वे पहले दिन में 35 रोटी खा लेते थे और सात से आठ घंटे सोते थे, लेकिन अब सिर्फ डेढ़ रोटी से संतुष्ट हैं और केवल तीन घंटे की नींद में ही स्वस्थ हैं। यह वीडियो लोगों को आत्मसंयम और समानता का संदेश दे रहा है।
मधुकरी भिक्षा को लेकर मुस्लिम घर की चौखट पर रिंकू सिंह की अद्भुत प्रतिक्रिया, देखें वीडियो
वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के शिष्य और पूर्व WWE रेसलर रिंकू सिंह का एक नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रिंकू सिंह मधुकरी मांगने के लिए वृंदावन की गलियों में निकल
NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

