मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची से सैकड़ों पात्र ग्रामीणों के नाम गायब होने पर भारी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उनका सर्वे हुआ, पात्रता की जांच की गई और उन्हें योजना में नाम शामिल होने की जानकारी भी दी गई, लेकिन जब नई सूची सामने आई तो उनके नाम उसमें नहीं मिले। पक्के मकान की उम्मीद लगाए बैठे लाभुकों को जब आमसभा के दौरान नई सूची की जानकारी मिली तो उनके बीच आक्रोश और नाराजगी और बढ़ गई। ग्रामीणों ने सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वे योजना के लिए पात्र थे और उनका नाम पहले सूची में जोड़ा गया था, तो बाद में उसे हटाने का कारण भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। आवास पर्यवेक्षक ने बताया कि सूची का संधारण कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से किया गया है और तकनीकी प्रक्रिया के दौरान कई पात्र लाभुकों के नाम छूट गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तकनीकी प्रक्रिया के कारण पात्र परिवारों को योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से जिन पात्र लाभुकों के नाम छूटे हैं, उन्हें आमसभा के माध्यम से सूचीबद्ध किया जाएगा और इसके बाद नामों को आगे भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरी प्रक्रिया की जांच कराने और पात्र लोगों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की है। इस पूरे मामले ने योजना की पारदर्शिता और तकनीकी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि वह पात्र लाभुकों को उनका हक दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए।
मधुबनी में पीएम आवास योजना की नई सूची से सैकड़ों पात्र लाभुकों के नाम गायब, ग्रामीणों में आक्रोश
मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची से सैकड़ों पात्र ग्रामीणों के नाम गायब होने पर भारी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उनका सर्वे हुआ, पात्रता की जा
NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




