|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

मध्य प्रदेश के पांच शहरों में पर्यटकों के लिए खुशखबरी, सिटी टूर बसों का किराया 300 रुपये से अधिक नहीं

मध्य प्रदेश में घूमने की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात आ रही है। प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में जल्द ही विशेष पर्यटक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। म

NRI Post Hindi Desk · 90 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मध्य प्रदेश के पांच शहरों में पर्यटकों के लिए खुशखबरी, सिटी टूर बसों का किराया 300 रुपये से अधिक नहीं
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्य प्रदेश में घूमने की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात आ रही है। प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में जल्द ही विशेष पर्यटक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने इन शहरों में निजी ऑपरेटरों के माध्यम से पर्यटन बस चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन बसों का मुख्य उद्देश्य एक ही शहर और उसके आसपास के दर्शनीय स्थलों को आपस में जोड़ना है, ताकि पर्यटकों को एक ही दिन में प्रमुख आकर्षणों को देखने की सुविधा मिल सके। इस योजना के तहत ग्वालियर का प्रस्तावित सर्किट काफी खास माना जा रहा है, जिसमें ग्वालियर किला, जयविलास पैलेस, सूर्य मंदिर, फूलबाग और तानसेन की समाधि जैसे ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा मुरैना के मितावली और पड़ावली के प्राचीन मंदिरों को भी इस सर्किट से जोड़ा जाएगा। भोपाल में अपर लेक, वन विहार, सैर सपाटा और ट्राइबल म्यूजियम को बस टूर में शामिल किया गया है, जबकि इंदौर में राजवाड़ा, कृष्णपुरा छतरी, कांच मंदिर और पातालपानी जैसे स्थलों को सर्किट में रखा गया है। जबलपुर में भेड़ाघाट और धुआंधार जलप्रपात के दर्शन कराए जाएंगे, वहीं उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, महाकाल महालोक, हरसिद्धि मंदिर और रामघाट सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है। पर्यटन विभाग के अनुसार सिटी टूर के लिए अधिकतम टिकट दर सभी करों सहित 300 रुपये प्रति यात्री से अधिक नहीं होगी, हालांकि बाजार के हिसाब से टिकट की दर तय की जा सकेगी। ये बसें सुबह 8:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगी और सप्ताह में छह दिन संचालित होंगी। बस सेवा के लिए फोर्स अर्बेनिया या उससे बेहतर वाहन उपलब्ध कराने होंगे, जिनमें ड्राइवर को छोड़कर कम से कम 14 यात्रियों के बैठने की क्षमता होनी चाहिए। टिकट राजस्व निजी ऑपरेटर को मिलेगा, लेकिन स्मारकों की प्रवेश फीस, बोटिंग और रोपवे जैसे अतिरिक्त शुल्क पर्यटकों को स्वयं देने होंगे। ऑपरेटर को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए वेबसाइट, इंटरनेट मीडिया और पेमेंट गेटवे विकसित करने के साथ-साथ निर्धारित स्थान पर कियोस्क भी बनाना होगा। बस में सीसीटीवी, प्राथमिक उपचार सामग्री और दैनिक संचालन का रिकॉर्ड रखना भी ऑपरेटर की जिम्मेदारी होगी। बस खराब होने पर 48 घंटे से अधिक समय तक अनुपलब्ध रहने पर दूसरी बस उपलब्ध करानी होगी। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के प्रबंधक संचालक इलैया राजा टी ने बताया कि प्रदेश के पांच शहरों में पर्यटन बसें चलाने की योजना तैयार की गई है और इसके लिए ऑपरेटरों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!