मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस लाइन के नीचे बने 'पीपल वाले कुएं' में एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही करैरा थाना प्रभारी विनोद छाबई पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान शिवानी विश्वकर्मा पत्नी भूपेंद्र विश्वकर्मा निवासी करैरा के रूप में हुई है, और जांच में यह खुलासा हुआ है कि महिला ने अपने मासूम बेटे को अपने ही दुपट्टे से बांधकर कुएं में छलांग लगाई थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शिवानी का अपने पति भूपेंद्र से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह करीब एक से डेढ़ महीने पहले दिल्ली से अपने सात वर्षीय बेटे को लेकर करैरा स्थित अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को महिला और उसका बेटा अचानक घर से लापता हो गए थे, लेकिन परिजनों ने उस समय ज्यादा खोजबीन नहीं की क्योंकि उन्हें लगा कि शिवानी अपने पति से बात करके वापस दिल्ली लौट गई होगी। बुधवार को जब कुएं में दोनों के शव मिलने की खबर फैली तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। करैरा थाना प्रभारी विनोद छाबई ने पूरे मामले पर बताया कि पुलिस लाइन के नीचे स्थित कुएं में महिला और उसके बच्चे का शव बरामद किया गया है और प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, और मौत के सटीक कारणों तथा समय का वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मध्य प्रदेश: पति से अनबन के बाद मां ने 7 साल के बेटे को दुपट्टे से बांध कुएं में लगाई छलांग, दोनों के शव बरामद
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस लाइन के नीचे बने 'पीपल वाले कुएं' में एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घट
NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




