|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

मध्य प्रदेश में इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के राज, बॉयफ्रेंड सोनू सिंह पर गहरा आरोप

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की सुसाइड के बाद उनकी मौत के एक-एक राज सामने आ रहे हैं। अब पुलिस की जांच उनके बॉयफ्रेंड सोनू सिंह पर जाकर टिक गई है। पंजाब का रहने वाला

NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मध्य प्रदेश में इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के राज, बॉयफ्रेंड सोनू सिंह पर गहरा आरोप
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की सुसाइड के बाद उनकी मौत के एक-एक राज सामने आ रहे हैं। अब पुलिस की जांच उनके बॉयफ्रेंड सोनू सिंह पर जाकर टिक गई है। पंजाब का रहने वाला युवक सोनू सिंह फिलहाल मोबाइल बंद करके गायब है। मृतका के परिजनों ने भी सोनू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निधि तिवारी की मां हेमलता तिवारी के मुताबिक, निधि उनकी सबसे बड़ी बेटी थी और वह मोरवा के होटल जीएस ग्रैंड में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर जॉब करती थी। इस एरिया में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी एनसीएल के ऑफिस हैं, जहां लोगों का आना-जाना बना रहता है। एनसीएल आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाली एक कंपनी में इंजीनियर सोनू सिंह पंजाब का रहने वाला है, जो अक्सर सिंगरौली आता था और इसी होटल में रुकता था। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। सोनू सिंह से निधि अक्सर बात करती रहती थी और उसके कान में हमेशा ब्लूटूथ लगा रहता था, क्योंकि सोनू उस पर ऑनलाइन और ऑफलाइन नजर बनाए रखता था। निधि की मां के मुताबिक, सोनू पंजाब के किसी जिले का रहने वाला है और दो बच्चों का पिता है। शादीशुदा होने के बाद भी निधि तिवारी सोनू से इतनी नजदीकी बना चुकी थी। उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उसके संपर्क में रही। सोनू उस पर अक्सर नजर बनाए रखता था और अगर घर में कोई रिश्तेदार आ जाए तो वह तरह-तरह के आरोप लगाता था। इसलिए निधि हमेशा ऑनलाइन रहती थी और ब्लूटूथ के जरिए उसके संपर्क में बनी रहती थी। निधि तिवारी के सोशल मीडिया पर सोलह लाख फॉलोअर्स हैं और वह पूरे घर की जिम्मेदारी संभाल रही थी। हेमलता तिवारी के मुताबिक, निधि के पिता अशोक तिवारी भी यहीं जॉब करते थे, लेकिन इसके बाद उनका ट्रांसफर हो गया और वह उन्हें छोड़कर चले गए। तब से मां ने बच्चियों का लालन-पालन करके बड़ा किया। जिस दिन यह घटना घटी, उस दिन निधि नीचे से पूजा-पाठ करके ऊपर गई और कान में ब्लूटूथ लगा लिया था। इसके बाद सोनू सिंह का कॉल आया कि आंटी, जल्दी ऊपर जाओ, निधि फांसी लगा रही है। तब परिजन ऊपर गए और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ने के बाद देखा तो वह पंखे में दुपट्टे से लटकी हुई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार रात निधि ने अपने कमरे में यह खौफनाक कदम उठाया। निधि तिवारी का लिखा गया एक सोशल मीडिया स्टेटस अब उनके प्रशंसकों और पुलिस जांच के लिए अहम माना जा रहा है। वायरल पोस्ट में उसने लिखा कि इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया। इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं। खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को। उसकी यह पंक्तियां इस बात का साफ संकेत दे रही हैं कि वे किसी रिश्ते में भावनात्मक रूप से बेहद आहत थी और खुद को अकेला महसूस कर रही थी।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!