|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 12 नवंबर से शुरू, 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अब विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह विशेष अभ

NRI Post Hindi Desk · 39 दिन पहले · अपडेट 37 दिन पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मध्य प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 12 नवंबर से शुरू, 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अब विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एक जनवरी 2027 की पात्रता तिथि के आधार पर मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा। इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने से संबंधित आवेदन 12 नवंबर से लिए जाएंगे। आयोग के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची 12 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी, जिस पर दावे और आपत्तियां 11 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना और सूची में मौजूद विसंगतियों को दूर करना है। इस प्रक्रिया में ऐसे युवा भी शामिल होंगे, जो एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। इसके अलावा एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को मतदान के लिए पात्र होने वाले भावी मतदाताओं से भी अग्रिम आवेदन लिए जाएंगे, जिनका निराकरण संबंधित तिमाही में किया जाएगा। आयोग ने दो नवंबर तक मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण और पुनर्व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं, और नए केंद्र बनाने से पहले मौजूदा केंद्रों तथा उनके भवनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म छह का उपयोग होगा, जबकि विदेश में रहने वाले भारतीय मतदाताओं के लिए फार्म छह ए निर्धारित किया गया है। नाम हटाने संबंधी आपत्तियों के लिए फार्म सात भरना होगा। पते में बदलाव, विवरण में सुधार, मतदाता पहचान पत्र बदलने और दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नित कराने के लिए फार्म आठ भरा जाएगा। ये सभी आवेदन ऑनलाइन वोटर सर्विस पोर्टल या ईसीआईनेट एप के माध्यम से भी किए जा सकेंगे। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि किसी मतदान केंद्र पर कुल मतदाताओं के दो प्रतिशत से अधिक नाम हटाने के प्रस्ताव आने या एक ही व्यक्ति द्वारा पांच से अधिक मामलों में आपत्ति दर्ज कराने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जांच करनी होगी। यह अभियान प्रदेश में मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!