मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। रविवार को हुए पदाधिकारियों के चुनाव में जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कड़े मुकाबले में ग्वालियर के अधिवक्ता जितेन्द्र शर्मा को तीन मतों के अंतर से शिकस्त दी। वर्मा को 14 वोट मिले, जबकि शर्मा के पक्ष में 11 सदस्यों ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद पर इंदौर की अधिवक्ता प्रतिभा वालिया ने बाजी मारी। उन्होंने जबलपुर के मनीष तिवारी को तीन मतों से पराजित किया। वालिया को 14 और तिवारी को 11 वोट प्राप्त हुए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर ग्वालियर के अधिवक्ता गौरव मिश्रा ने जीत दर्ज की। उन्होंने सिंगरौली की अन्नू पटेल को महज एक वोट के अंतर से हराया। मिश्रा को 13, जबकि पटेल को 12 मत मिले। इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि बार काउंसिल के इतिहास में पहली बार पदाधिकारियों का चयन केवल हाथ उठाकर सहमति जताने की परंपरा से नहीं, बल्कि बाकायदा मतदान के जरिए किया गया। परिषद के सभी 25 निर्वाचित सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन अधिकारी एवं महाध्वक्ता प्रशांत सिंह की निगरानी में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। तीनों प्रमुख पदों के लिए हुए मुकाबले में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर तीन-तीन वोट, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक वोट का अंतर रहा। शैलेन्द्र वर्मा के अध्यक्ष निर्वाचित होने से जबलपुर के अधिवक्ता जगत में उत्साह का माहौल है। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल प्रदेश के करीब सवा लाख अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। ऐसे में नए पदाधिकारियों के सामने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, पेशे से जुड़ी समस्याओं का समाधान और बार काउंसिल की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। नए नेतृत्व से प्रदेश के अधिवक्ता समुदाय को कई अपेक्षाएं हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों और उनकी मांगों को लेकर किस तरह काम करती है।
मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष बने शैलेन्द्र वर्मा, तीन वोट से जीते; प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष चुनी गईं
मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। रविवार को हुए पदाधिकारियों के चुनाव में जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कड़े मुकाबले में ग्वालियर
NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




