|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

मानसून की विदाई के साथ राजस्थान में तपन शुरू, सितंबर में टूटे कई वर्षों के रिकॉर्ड

राजस्थान में मानसून की वापसी के बीच गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मानसून की विदाई के साथ राजस्थान में तपन शुरू, सितंबर में टूटे कई वर्षों के रिकॉर्ड
📷 NRI Post Hindi Desk

राजस्थान में मानसून की वापसी के बीच गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। जैसलमेर में सबसे अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी जिलों में चल रही तेज गर्म हवाओं के चलते बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री तक ज्यादा दर्ज हुआ। कई शहरों में सितंबर महीने के तापमान ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले 10 साल में सितंबर का सबसे अधिक तापमान है। जोधपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 2016 के बाद सितंबर का सबसे अधिक तापमान है। वहीं उदयपुर में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो 2017 के बाद सितंबर में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अभी राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों से ही वापस हुआ है और इसी बीच प्रदेश में मजबूत पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है। इन हवाओं के चलते बंगाल की खाड़ी में बने स्ट्रांग डिप्रेशन सिस्टम का असर राजस्थान तक नहीं पहुंच पा रहा है और इस सिस्टम का प्रभाव फिलहाल मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों तक रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3 से 4 दिन प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। पश्चिमी राजस्थान के साथ पूर्वी हिस्सों में भी दिन के समय तेज गर्मी रहने की संभावना है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!