बारिश और मॉनसून के मौसम में हवा में नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से स्कैल्प पर पसीना और नेचुरल ऑयल ज्यादा बनने लगता है। इसी कारण अक्सर बाल धोने के कुछ ही घंटों बाद बाल अजीब से, चिपचिपे और बेजान नजर आने लगते हैं। इस चिपचिपाहट के कारण स्कैल्प के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या दोगुनी हो जाती है। हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के अनुसार, बारिश के दिनों में महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह हफ्ते में सिर्फ एक बार मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क लगाना चाहिए। उन्होंने अपने एक वीडियो में बताया कि मुल्तानी मिट्टी लीजिए, उसमें थोड़ा पानी मिलाइए और बालों में लगा लीजिए। इसे सिर्फ 5 मिनट तक रखना है और फिर शैंपू से धो लेना है। मुल्तानी मिट्टी एक नेचुरल क्लींजर और एब्जॉर्बेंट की तरह काम करती है जो स्कैल्प से अतिरिक्त तेल, पसीना और गंदगी को सोखकर बालों को एकदम हल्का, चमकदार और बाउंसी बनाती है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कांच या प्लास्टिक के बाउल में 3 से 4 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लें, इसमें बालों की लंबाई के अनुसार पानी मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। अगर चाहें तो बालों को मॉइश्चराइज करने के लिए इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा दही भी मिला सकते हैं। तैयार पेस्ट को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि मुल्तानी मिट्टी अच्छे से फूल जाए। हेयर पैक लगाने से पहले बालों को मोटे दांतों वाली कंघी से अच्छे से सुलझा लें। इसके बाद बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटें और ब्रश या उंगलियों की मदद से इस पैक को जड़ों से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक अच्छे से लगाएं। आप चाहें तो इस मास्क को 15 से 20 मिनट के लिए भी लगा रहने दे सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि मुल्तानी मिट्टी को बालों पर पूरी तरह से सूखने या कड़क होने न दें, वरना धोते समय बाल टूट सकते हैं। मास्क लगाने के बाद पहले सिर पर थोड़ा पानी डालकर मास्क को गीला करें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ करें। फिर सादे या हलके गुनगुने पानी से पूरे बालों को अच्छे से धो लें। अगर जरूरत लगे तो केवल 1 से 2 मिनट के लिए माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें। इस आसान तरीके को अपनाकर आपके बाल बिना किसी चिपचिपाहट के रेशमी और बाउंसी नजर आएंगे, जिससे आपको मॉनसून के मौसम में भी चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मॉनसून में चिपचिपे बालों से हैं परेशान? हफ्ते में एक बार लगाएं मुल्तानी मिट्टी का ये आसान हेयर मास्क
बारिश और मॉनसून के मौसम में हवा में नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से स्कैल्प पर पसीना और नेचुरल ऑयल ज्यादा बनने लगता है। इसी कारण अक्सर बाल धोने के कुछ ही घंटों बाद बाल अजीब से, चिपचिपे और ब
NRI Post Hindi Desk · 90 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




