|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मोबाइल छुड़ाने के लिए स्कूल ने बच्चों को डराया, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

बच्चों में मोबाइल फोन की लत काफी खतरनाक हो रही है। बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने के लिए उत्तराखंड के खटीमा में स्कूल में कराई गई एक एक्टिविटी अब चर्चा में है, एक्टिविटी का मकसद बच्चों को ज्यादा मोब

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मोबाइल छुड़ाने के लिए स्कूल ने बच्चों को डराया, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
📷 NRI Post Hindi Desk

बच्चों में मोबाइल फोन की लत काफी खतरनाक हो रही है। बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने के लिए उत्तराखंड के खटीमा में स्कूल में कराई गई एक एक्टिविटी अब चर्चा में है, एक्टिविटी का मकसद बच्चों को ज्यादा मोबाइल चलाने के नुकसान समझाना था, लेकिन तरीका ऐसा रहा कि कई बच्चे डरकर रोने लगे। सवाल सिर्फ स्कूल की इस एक्टिविटी पर नहीं है, बल्कि यह भी है कि आखिर बच्चों में मोबाइल और स्क्रीन का इस्तेमाल इतना बढ़ क्यों रहा है और इसका उनकी सेहत पर क्या असर पड़ सकता है? मामला ऊधम सिंह नगर के खटीमा के आदर्श इंडिया मॉन्टेसरी स्कूल का बताया जा रहा है। स्कूल में बच्चों को मोबाइल, गेमिंग और ज्यादा स्क्रीन टाइम से दूर रखने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टिविटी में एक बच्चे की आंखों पर एक ऐसी पट्टी बांध दी गई जिस पर लाल रंग लगा हुआ था। यह दिखने में ऐसा लग रहा था जैसे आंखों से खून आ रहा हो। स्कूल में बच्चों को यह बताया गया कि यह बच्चा ज्यादा फोन यूज करता था, इस वजह से डॉक्टरों ने इसकी आंखें निकाल दीं। यह सुनते ही बच्चे घबराकर रोने लगे और मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने की बात कहते नजर आए। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस तरह के तरीके फोन की लत छुड़ाने के लिए अच्छे नहीं हैं, लेकिन बच्चों में फोन की बढ़ती लत एक बड़ा खतरा जरूर बन रही है। भारत के बच्चों में स्क्रीन टाइम बढ़ रहा है। साल 2025 में इंडियन पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित एक रिसर्च में 3 महीने से 14 साल तक के 771 बच्चों का स्क्रीन टाइम देखा गया। बच्चों का औसत स्क्रीन टाइम करीब 2.62 घंटे प्रतिदिन था, जो तय पैरामीटर से काफी अधिक है। चिंता की बात यह है कि फोन के ज्यादा यूज से बच्चे वर्चुअल ऑटिज्म का शिकार हो रहे हैं। छोटे बच्चों में खासकर 5 साल से कम उम्र में फोन का ज्यादा यूज करने के कारण ऑटिज्म जैसे लक्षण दिख रहे हैं, हालांकि यह कोई अलग मेडिकल टर्म नहीं है, लेकिन ऑटिज्म जैसे लक्षणों के कारण इसको वर्चुअल ऑटिज्म का नाम दिया गया है। गाजियाबाद के जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. विपिन चंद्र उपाध्याय बताते हैं कि फोन के अधिक यूज की वजह से बच्चा बात करते समय या सामने देखने पर आई-कॉन्टैक्ट नहीं करना, फोन जैसी अजीब एक्टिविटी करना जैसे लक्षण दिख रहे हैं। बीते 4 से 5 सालों में यह समस्या ज्यादा बढ़ी है। इससे बचाव जरूरी है। वर्चुअल ऑटिज्म से बचने के लिए बच्चों को फोन न दें क्योंकि 5 साल से छोटे बच्चों को फोन की जरूरत नहीं है, बच्चों से रोज बातचीत करें, उनको बाहर खेलने के लिए लेकर जाएं और अगर कोई लक्षण दिखे तो इलाज कराएं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!