|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

मोबाइल ने बिगाड़ी रीढ़ की हड्डी! एक्ट्रेस शकीला की सर्जरी के बाद चेतावनी- ऐसे न करें फोन इस्तेमाल

मशहूर तमिल एक्ट्रेस शकीला का हाल ही में गर्दन का गंभीर ऑपरेशन हुआ है। दरअसल, लंबे समय तक गर्दन झुकाकर मोबाइल फोन चलाने की आदत के कारण उन्हें सर्वाइकल स्पाइन की गंभीर समस्या हो गई थी। इस समस्या के चलते

NRI Post Hindi Desk · 95 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

मशहूर तमिल एक्ट्रेस शकीला का हाल ही में गर्दन का गंभीर ऑपरेशन हुआ है। दरअसल, लंबे समय तक गर्दन झुकाकर मोबाइल फोन चलाने की आदत के कारण उन्हें सर्वाइकल स्पाइन की गंभीर समस्या हो गई थी। इस समस्या के चलते उन्हें स्पाइन सर्जरी करानी पड़ी, जिसमें डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी में टाइटेनियम चिप और स्क्रू लगाए हैं। सर्जरी के बाद अस्पताल से लौटकर एक्ट्रेस ने वीडियो मैसेज के जरिए अपना अनुभव साझा किया और लोगों को आगाह किया है। उन्होंने बताया कि वह लेटकर लगातार चार-चार घंटे तक मोबाइल पर गेम खेलती थीं और यूट्यूब तथा इंस्टाग्राम पर वीडियो देखती रहती थीं। इसी आदत की वजह से उनकी गर्दन की हड्डियों के बीच की डिस्क खिसक गई, जिससे उन्हें असहनीय दर्द हुआ। एक्ट्रेस ने इसे बेहद दर्दनाक और महंगा अनुभव बताते हुए कहा कि फोन जरूरी है, लेकिन इसका इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से ही करना चाहिए। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार, गलत पॉश्चर और लंबे समय तक स्क्रीन देखने से स्पाइनल डिस्क पर दबाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि कई घंटों तक एक तरफ करवट लेकर फोन देखने से सर्वाइकल स्पाइन पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इसके अलावा उम्र, कम शारीरिक गतिविधि, बैठे रहने वाली जीवनशैली, मोटापा और धूम्रपान भी इस समस्या को बढ़ाने के कारक हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्वाइकल की समस्या से बचने के लिए हर 20 मिनट में स्क्रीन से नजर हटाकर 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखना चाहिए। यह नियम आंखों और गर्दन दोनों के लिए फायदेमंद है। शकीला ने अपने अनुभव से सीख लेते हुए सभी से अनुरोध किया है कि वे मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से बचें, क्योंकि यह आदत किसी को भी ऑपरेशन तक ले जा सकती है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!