महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मुंबई छोड़कर दिल्ली जाने की चर्चाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए साफ कर दिया है कि वे महाराष्ट्र में ही बने रहेंगे और राज्य की जनता की सेवा करते रहेंगे। हाल ही में दिल्ली दौरे से लौटने के बाद जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उनके बारे में चर्चा करने में ही मजा आता है, इसलिए वे उन्हें ऐसा करने से नहीं रोकते। फडणवीस ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि कई निकम्मे लोग हैं, जिन्हें मेरे साथ या मेरे बारे में चर्चा करना पसंद है, इसलिए उन्हें आनंद लेने दें।" उन्होंने यह भी कहा कि जिसे जो पतंग उड़ानी है, वह उड़ाने दें, लेकिन उनकी जिम्मेदारी महाराष्ट्र की है जो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की जनता ने सौंपी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे ईमानदारी से महाराष्ट्र की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने हाल के दिल्ली दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी, जिसमें राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। गौरतलब है कि शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने दावा किया था कि केंद्र में मंत्रिमंडल विस्तार होने पर फडणवीस को दिल्ली भेजा जा सकता है। इस पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने हंसते हुए कहा कि अनेक लोगों को लगता है कि उन्हें दिल्ली जाना चाहिए, लेकिन वह सबको बताते हैं कि वे मुंबई में ही रहेंगे। दिल्ली जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वे केंद्र की राजनीति में आने के बारे में नहीं सोच रहे हैं और उनका पूरा ध्यान महाराष्ट्र के विकास पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से उनके समर्थकों में नई ऊर्जा आ गई है और विपक्ष के दावों को करारा जवाब मिला है।
मुंबई छोड़ने की अटकलों पर फडणवीस का तंज: 'कई निकम्मे हैं, उन्हें मौज लेने दो, मैं महाराष्ट्र में ही रहूंगा'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मुंबई छोड़कर दिल्ली जाने की चर्चाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए साफ कर दिया है कि वे महाराष्ट्र में ही बने रहेंगे और राज्य की जनता की सेवा करते रहेंगे। हा
NRI Post Hindi Desk · 98 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




