दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'इंडिया' गठबंधन की महारैली में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मंच से 'जॉनी जॉनी यस पापा' की तर्ज पर कविता सुनाते हुए चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी का घेराव किया। ममता बनर्जी ने कहा, 'ज्ञानेश ज्ञानेश येस पापा, वोट चोरी किया? येस पापा, लूट किया, बीजेपी पापा, डाके के पीछे कौन है? बीजेपी पापा, इज्जत लूटी? बीजेपी पापा, किसान की इज्जत चोरी की? बीजेपी पापा, मजदूर का घर तोड़ा? बीजेपी पापा।' इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर केंद्रीय एजेंसियों के जरिए बंगाल में चुनावी नतीजों को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण का शिकार बना है और वे इसे छोड़ेंगी नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी देकर लड़ेंगी। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्होंने हमारा बंगाल लूटा है, लेकिन हम लोकतंत्र को बचाएंगे और वापस लाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का मतलब स्पेशल इंसेंटिव बन गया है, जो बीजेपी जैसी राजनीतिक पार्टी को दिया जा रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने पूरा काउंटिंग मैनेज किया है और सेंट्रल हाइजैकिंग करके बंगाल में एक करोड़ से ज्यादा वोट को निकाल दिया गया। उन्होंने कहा, 'वोट से पहले हम हारे नहीं, हमको हराया गया, इसका बदला हम राजनीति और लोकतंत्र के जरिए लेंगे। आपने ईवीएम लूटा, लोकतंत्र लूटा, संविधान और अधिकार लूटा, नौकरी लूटी और मां-बहनों का सम्मान लूटा।' भारतीय जनता पार्टी के चुनावी नारों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आप कहते थे सबका साथ, सबका विकास, लेकिन अब लोग कहते हैं 'बीजेपी का साथ, सबका सत्यानाश।' उन्होंने आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि का रुपया लूटा गया, बंगाल में मंदिरों का पैसा लूटा गया, गुरुद्वारा और मस्जिद की वक्फ प्रॉपर्टी लूटी गई और पुलिस को पार्टी का कॉमरेड बना दिया गया है। अपने भाषण के आखिर में ममता बनर्जी ने कहा कि एजेंसियां और पुलिस का दबाव उन्हें डरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है, और हमें घर से मत निकलो कहकर हाउस अरेस्ट करके रख दिया गया। उन्होंने कहा, 'रोशनी चांद से होती है, सितारों से नहीं, मोहब्बत लोकतंत्र से होती है, पुलिस एट्रॉसिटी से नहीं।' इस महारैली में ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए और बंगाल के मतदाताओं को अपने साथ खड़े होने का आह्वान किया।
ममता बनर्जी का बीजेपी और चुनाव आयुक्त पर तीखा हमला, 'ज्ञानेश-ज्ञानेश येस पापा' कविता से सभा में गूंजा तंज
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'इंडिया' गठबंधन की महारैली में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मंच से 'जॉनी जॉनी य
NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




