|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मियां-बीवी और आशिक तीनों साथ रहने पर अड़े! सीतापुर की अनोखी प्रेम कहानी थाने पहुंची

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर आम जनता तक को चौंका दिया है। यहां एक पति, उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने एक साथ रह

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मियां-बीवी और आशिक तीनों साथ रहने पर अड़े! सीतापुर की अनोखी प्रेम कहानी थाने पहुंची
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर आम जनता तक को चौंका दिया है। यहां एक पति, उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने एक साथ रहने की इच्छा जताई है। तीनों का कहना है कि वे एक ही छत के नीचे जीवन गुजारने को तैयार हैं, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों के कड़े विरोध के कारण यह मामला घर की चहारदीवारी से निकलकर कोतवाली तक पहुंच गया है। महमूदाबाद कोतवाली में शुक्रवार को इस अनोखे प्रकरण को लेकर लंबी नोकझोंक हुई और दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए गए। बताया जा रहा है कि महिला का नाम अंजू है, जिसका विवाह शुभम वर्मा नामक युवक से हुआ है। दंपती के दो बच्चे भी हैं। अंजू के अनुसार, नितिन नामक युवक पहले भी उनके घर आता-जाता था और कई बार रुकता भी था। शुभम नितिन को अपना भाई मानता था और तीनों साथ बैठकर खाना खाते थे। धीरे-धीरे इस नजदीकी ने एक अलग ही रिश्ते का रूप ले लिया। अब अंजू का साफ कहना है कि वह अपने पति शुभम और प्रेमी नितिन दोनों के साथ रहना चाहती है। वहीं, पति शुभम वर्मा ने भी अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा है कि वह अपनी पत्नी और नितिन का साथ किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगा, चाहे उसे अपना घर ही क्यों न छोड़ना पड़े। दोनों पक्षों ने यह भी कहा है कि वे अपने दोनों बच्चों को भी साथ ही रखेंगे। महिला अंजू का आरोप है कि पहले उसके परिवार वाले तीनों के एक साथ रहने पर राजी थे, लेकिन अब उन्होंने नितिन को घर में रखने से साफ इनकार कर दिया है। परिवार के अन्य सदस्य इस रिश्ते को मंजूर करने को तैयार नहीं हैं और वे पति-पत्नी के साथ नितिन के रहने का खुलकर विरोध कर रहे हैं। परिजनों के इसी विरोध के चलते मामला थाने तक पहुंचा। महमूदाबाद कोतवाली के प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को समझाने और मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल कोई सहमति नहीं बन सकी। पुलिस को एक आवेदन जरूर दिया गया है, हालांकि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!