मीरजापुर शहर के बस स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किए जाने वाले मीरजापुर बस स्टेशन एवं कामर्शियल कांप्लेक्स के कंसेप्ट प्लान को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत यात्रियों को बस अड्डे पर अब वह पुराना दृश्य नहीं देखने को मिलेगा, जहां बसों की भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग हुआ करती थी। नई योजना में बस टर्मिनल के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियों को भी जोड़ा गया है, जिससे यह स्थान शहर के प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में उभर सकता है। प्रस्तावित कंसेप्ट प्लान में ऊपरी हिस्से में होटल, कामर्शियल कांप्लेक्स और प्रशासनिक कार्यालयों की व्यवस्था शामिल की गई है। इस बस टर्मिनल में 18 बस वे और 18 बसों के ठहराव की व्यवस्था की जाएगी, जिससे बसों के आने-जाने का रास्ता अलग और खड़े होने की जगह अलग होगी, जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल चलने के लिए अलग क्षेत्र और प्रवेश-निकास द्वार की भी योजना बनाई गई है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी प्रस्तावित किया गया है, ताकि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बढ़ने पर बस स्टेशन आधुनिक जरूरतों के अनुरूप तैयार रहे। परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद मीरजापुर का यह बस स्टेशन परिवहन ढांचे में बड़ा बदलाव ला सकता है। डिपो प्रभारी विशाल श्रीवास्तव के अनुसार, इस योजना में बस टर्मिनल को व्यावसायिक विकास के साथ जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को एक ही परिसर में आधुनिक होटल और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। निगम के पीपीपी प्रधान प्रबंधक की ओर से कंपनी को भेजे पत्र में बताया गया है कि संशोधित कंसेप्ट प्लान निगम के मानकों के अनुरूप है, अब विस्तृत प्लान और इंजीनियरिंग ड्राइंग तैयार करने के बाद स्वतंत्र इंजीनियर से परीक्षण कराया जाएगा। बस स्टेशन के साथ बनने वाले कामर्शियल कांप्लेक्स और होटल से स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना पूरी होने पर बस अड्डा सिर्फ बसों के ठहराव का स्थान नहीं रहेगा, बल्कि एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं वाला एक प्रमुख ट्रांजिट हब बनकर मीरजापुर की नई पहचान के रूप में सामने आएगा।
मीरजापुर का बस अड्डा बनेगा आधुनिक ट्रांजिट हब, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
मीरजापुर शहर के बस स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किए जाने वाले मीरजापुर बस स्टेशन एवं कामर्शियल कांप
NRI Post Hindi Desk · 90 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





