|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

मिर्जापुर द मूवी ने 10 दिनों में कमाए 300 करोड़ के करीब, जैसलमेर के रेगिस्तान में शूट हुआ धमाकेदार क्लाइमैक्स

अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और रवि किशन की स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' थिएटर्स में जबरदस्त भौकाल मचा रही है। रिलीज के सिर्फ 10 दिनों के अंदर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर डाली है औ

NRI Post Hindi Desk · 71 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मिर्जापुर द मूवी ने 10 दिनों में कमाए 300 करोड़ के करीब, जैसलमेर के रेगिस्तान में शूट हुआ धमाकेदार क्लाइमैक्स
📷 NRI Post Hindi Desk

अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और रवि किशन की स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' थिएटर्स में जबरदस्त भौकाल मचा रही है। रिलीज के सिर्फ 10 दिनों के अंदर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर डाली है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है, जो किसी भी दिन पूरा हो सकता है। फिल्म ने दर्शकों को कई यादगार सिनेमैटिक पल दिए हैं, जिनमें मुन्ना और गुड्डू भइया का 'एवेंजर्स' मोमेंट सबसे बड़ी हाइलाइट में से एक रहा, जिस पर फैंस ने जमकर तालियां और सीटियां बजाईं। फिल्म की शूटिंग ज्यादातर राजस्थान के जैसलमेर में हुई, क्योंकि वहां के रेगिस्तानी इलाकों में रवि किशन के किरदार बब्बन बबुआ की कहानी सेटअप थी, इसलिए फिल्म के अधिकतर सीन और क्लाइमैक्स वहीं फिल्माए गए। फिल्म के आखिरी फाइटिंग सीन के कुछ बिहाइंड द सीन फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें मुन्ना, गुड्डू, बबलू और कम्पाउंडर भौकाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। क्लाइमैक्स के सीन में कई लोगों को रेगिस्तान की मिट्टी पर गिरते-पड़ते देखा जा सकता है, और कुछ जगह अली फजल तथा जितेंद्र कुमार को बंदूक चलाते भी देखा जा सकता है, जिसे कैमरामैन शूट कर रहा है। एक सीन में मकबूल और बिरजू लोहार की फाइट भी नजर आती है, जो फिल्म में एक-दूसरे के खिलाफ खूब भारी पड़े थे और शूट के समय भी उनमें वो आग दिखाई दी। अंत में रवि किशन और अभिषेक बनर्जी के बीच की लड़ाई वाला सीन भी देखा जा सकता है, और इस वीडियो को खुद मिर्जापुर द मूवी के सिनेमैटोग्राफर ने पोस्ट किया था, जिन्हें अपने काम के लिए लोगों से सराहना भी मिल रही है। बात करें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो फिल्म ने 10 दिनों में नेट 184.70 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 220 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है। सोमवार को इसका 11वां दिन शुरू हो चुका है और कामकाजी दिन होने के कारण कमाई में गिरावट देखने मिलेगी, अब देखना है कि मिर्जापुर द मूवी लाइफटाइम कितनी कमाई करती है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!