|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

मुरझाए सूरजमुखी के फूल से घर पर ही निकालें महंगे बीज, जानें आसान तरीका

आजकल लोग अपनी सेहत को बूस्ट करने के लिए कई तरह के बीज खाते हैं, जिनमें चिया सीड्स से लेकर तरबूज के बीज और फ्लेक्स सीड्स तक का नाम शामिल है। सूरजमुखी के बीज भी इन्हीं में आते हैं, जिनमें विटामिन ई और म

NRI Post Hindi Desk · 74 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 4 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

आजकल लोग अपनी सेहत को बूस्ट करने के लिए कई तरह के बीज खाते हैं, जिनमें चिया सीड्स से लेकर तरबूज के बीज और फ्लेक्स सीड्स तक का नाम शामिल है। सूरजमुखी के बीज भी इन्हीं में आते हैं, जिनमें विटामिन ई और मैगनीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से लोग इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं। ये जितने हेल्दी होते हैं उतने ही महंगे भी होते हैं। कुछ वेबसाइट्स के अनुसार, बाजार में सूरजमुखी के बीज 250 से 600 रुपये किलो तक मिलते हैं, ऐसे में सभी के लिए हर महीने इन्हें खरीदना बजट के लिए भारी पड़ सकता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो इन बीजों को महंगा मानकर खरीदने से बचते हैं, तो परेशान ना हों, क्योंकि आज हम आपको सूरजमुखी के फूल से घर पर ही बीज निकालने का तरीका बताने वाले हैं। सूरजमुखी का फूल जब खिलता है तो उसकी खूबसूरती देखकर हर किसी का ध्यान खिंच जाता है, लेकिन ये फूल सूखने के बाद भी आपके काम आ सकते हैं। जी हां, सूरजमुखी के सूखे फूलों से ही बीज निकाले जाते हैं, जिससे आप बाजार में पैक होकर मिलने वाले बीजों पर पैसे खर्च करने से बच जाते हैं। अगर घर में सूरजमुखी का पौधा लगा है तो उसी के सूखे फूल से बीज निकालकर घर पर तैयार किए जा सकते हैं। इसके लिए न किसी खास मशीन की जरूरत है और न ही कोई मुश्किल तरीका अपनाना पड़ता है। बीज निकालने के लिए जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। जब सूरजमुखी का फूल खिलने के बाद धीरे-धीरे मुरझाने लगे, उसकी पंखुड़ियां गिर जाएं और फूल का पिछला हिस्सा हरा से पीला-भूरा होने लगे, तब समझ जाएं कि बीज पकने वाले होते हैं। इस दौरान फूल का सिर नीचे की तरफ झुक जाता है और पौधे की पत्तियां भी पीली या भूरी पड़ने लगती हैं। फूल के बीच मौजूद बीज मोटे और अच्छी तरह ग्रो किए दिखाई दें तो ये भी उनके तैयार होने का एक संकेत होता है। बीज तैयार हैं या नहीं, ये पहचानने का एक आसान तरीका ये है कि सूखे फूल पर उंगली फेरकर देखें। अगर बीज फूल से आसानी से निकलने लगें, तो समझिए उन्हें निकालने का सही समय आ गया है। सूरजमुखी के बीज पकते ही पक्षियों की नजर भी उन पर पड़ जाती है, इसलिए अगर फूल अभी पौधे पर सूख रहा है तो उसके ऊपर ढीला करके कोई हल्का कपड़ा या पेपर बैग लगाया जा सकता है। फूल के ऊपर कुछ भी लगाते या बांधते वक्त ये ध्यान रखें कि उसे बहुत कसकर न बांधें, क्योंकि फूल के आसपास हवा का आना-जाना बना रहना चाहिए, वरना नमी जमा होने से बीज खराब हो सकते हैं। जब फूल पूरी तरह झुक जाए और उसका पिछला हिस्सा पीला-भूरा दिखाई देने लगे तो उसे पौधे से काट लें और फूल के साथ करीब 6 से 12 इंच तना रहने दें। अगर आपके यहां बारिश या नमी ज्यादा है तो फूल को पौधे पर छोड़ने की बजाय काटकर घर के अंदर सुखाना सही रहेगा। दो-तीन फूलों को एक साथ बांधकर इन्हें उल्टा लटका दें और इसे सूखी, ठंडी, अंधेरी और हवादार जगह में सुखाना चाहिए। फूलों को कुछ हफ्तों तक सूखने दें। अब सबसे आसान काम है बीज निकालना। सूखे फूल को किसी बड़ी कटोरी या बाल्टी के ऊपर रखें और उंगलियों से फूल के बीच वाले हिस्से को रगड़ें। आप चाहें तो किसी हार्ड ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसा करने पर सूखे बीज फूल से अलग होकर नीचे गिरने लगेंगे। अगर बीज फूल से आसानी से नहीं निकल रहे हैं तो उन्हें जबरदस्ती न निकालें और फूल को कुछ दिन और सूखने दें, क्योंकि पूरी तरह सूखने के बाद बीज काफी आसानी से अलग हो जाते हैं। बीज निकालने के बाद इन्हें अच्छी तरह साफ कर लें और इसके बाद आप इन्हें भूनकर स्नैक की तरह खा सकते हैं। सादे रोस्टेड बीजों के लिए इन्हें बेकिंग ट्रे पर फैलाकर करीब 200 डिग्री सेल्सियस पर 5 से 7 मिनट तक रोस्ट किया जा सकता है। अगर ओवन नहीं है तो आप इन्हें गैस पर भी ड्राई रोस्ट कर सकते हैं। अगर आपको नमकीन बीज पसंद हैं तो इन्हें पहले नमक मिले पानी में करीब 15 मिनट तक उबालें, इसके बाद पानी निकालकर बीजों को सुखाएं और करीब 10 से 15 मिनट तक या फिर जब तक वो अच्छे से कुरक

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!