मुरादाबाद जिले के बिलारी थाने में तैनात सिपाही मोनू कुमार सांगवान ने अपने किराए के कमरे में तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। यह घटना मंगलवार शाम की है, जब सिपाही का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी जिले के छपार गांव निवासी मोनू कुमार सांगवान वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। बीते चार वर्षों से वह बिलारी थाने में तैनात थे और पिछले एक साल से सहसपुर चौकी पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। सिपाही बिलारी के साहू कुंज मुहल्ले में सुबोध चौधरी के मकान में किराये पर रहता था। उसी मकान में हरियाणा का ही रहने वाला छोटू भी रहता है, जो डाक विभाग में तैनात है। सोमवार रात सिपाही की ड्यूटी थी, ड्यूटी खत्म करने के बाद वह मंगलवार सुबह अपने कमरे पर लौटा और छोटू से सोने की बात कही। इसके बाद छोटू अपनी ड्यूटी पर चला गया, लेकिन दोपहर बाद जब उसने मोनू को फोन लगाया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। शाम को ड्यूटी से लौटने पर छोटू ने देखा कि कमरा अंदर से बंद है और सिपाही का फोन भी नहीं उठ रहा है। आसपास के लोगों को बुलाकर करीब सात बजे दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सिपाही का शव पड़ा हुआ मिला। शव के हाथ के पास तमंचा था और सीने में बाईं ओर गोली लगी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और तमंचे को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और प्रेम प्रसंग को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। सिपाही के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मुरादाबाद में पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत, किराए के कमरे में मिला शव, वजह से हड़कंप
मुरादाबाद जिले के बिलारी थाने में तैनात सिपाही मोनू कुमार सांगवान ने अपने किराए के कमरे में तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। यह घटना मंगलवार शाम की है, जब सिपाही का शव उसके कमरे से बरामद किया गया
NRI Post Hindi Desk · 84 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




