|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से फिल्मी अंदाज में चेन स्नैचिंग, VIDEO

बिहार की राजधानी पटना में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला चेन स्नैचरों का शिकार बन गई. कदमकुआं इलाके में एक बाइक सवार बदमाश ने पीछे से आकर महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और कुछ ही स

NRI Post Desk · 128 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से फिल्मी अंदाज में चेन स्नैचिंग, VIDEO
📷 NRI Post Desk

बिहार की राजधानी पटना में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला चेन स्नैचरों का शिकार बन गई. कदमकुआं इलाके में एक बाइक सवार बदमाश ने पीछे से आकर महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और कुछ ही सेकेंड में मौके से फरार हो गया. पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. और पढ़ेंघटना रविवार सुबह करीब 6 बजकर 19 मिनट 26 सेकेंड की बताई जा रही है. उस समय महिला रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं और सड़क किनारे आराम से पैदल चल रही थीं. इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश काफी देर से उनका पीछा करता रहा.यह भी पढ़ें: पटना: बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का 'हाफ एनकाउंटर', पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोलीमौका मिलते ही आरोपी ने पीछे से झपट्टा मारा और महिला के गले में पहनी करीब 3 भर (लगभग तीन तोला बताई जा रही) सोने की चेन छीनकर तेज रफ्तार में फरार हो गया. वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला.महिला की चीख सुन पहुंचे लोग, तब तक फरार हो चुका था बदमाश Advertisement चेन छिनते ही महिला ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. उनकी आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार आरोपी आंखों से ओझल हो चुका था.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी पूरी तैयारी के साथ आया था और उसने वारदात को बेहद तेजी से अंजाम दिया. कुछ ही सेकेंड में उसने चेन छीनी और मौके से फरार हो गया.दिन निकलने से पहले हुई इस वारदात ने इलाके के लोगों में दहशत पैदा कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय भी अब सड़क पर निकलना सुरक्षित महसूस नहीं होता.CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाशघटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में बाइक सवार बदमाश महिला का पीछा करते हुए और फिर झपट्टा मारकर चेन छीनते हुए दिखाई दे रहा है.घटना के बाद पीड़िता ने कदमकुआं थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है. जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने एक बार फिर राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!