|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

'मेरा जन्म ही नहीं हुआ...', प्रेमानंद महाराज का वीडियो फिर वायरल, जानें क्या कहा

वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो कुछ समय पहले का है, लेकिन शिष्य दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ये वीडियो अचान

NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो कुछ समय पहले का है, लेकिन शिष्य दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ये वीडियो अचानक फिर से वायरल होने लगा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज अपने दरबार में मौजूद भक्तों और शिष्यों के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कुछ लोग उनकी बातों की प्रशंसा कर रहे हैं, तो कुछ यूजर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, प्रेमानंद महाराज के दरबार में कई भक्त उनसे वार्तालाप करने और अपनी समस्याओं का समाधान पूछने आते हैं। कुछ समय पहले दरबार में आए एक शख्स ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि महाराज जी आपका जन्म क्यों हुआ है? इस सवाल का जवाब देने से पहले प्रेमानंद थोड़ा मुस्कुराए और बोले कि स्वप्न है, मैं अजन्मा हूं। हमारा जन्म ही नहीं हुआ है। मेरा होना सत्य नहीं है। मैं निर्विकार हूं। मैं विकारी जैसे शरीर को स्वीकार करने के कारण विकारी जैसा दिखता हूं। जन्म-मरण युक्त शरीर को स्वीकार करने के कारण जन्म-मरण वाला दिखाई देता हूं, पर वास्तव में मैं अजन्मा हूं और निर्विकार हूं। इसके बाद लोगों के बीच बैठे प्रेमानंद के एक शिष्य ने पूछा कि क्या हम आपको सपने में देख रहे हैं। इस पर प्रेमानंद बोले कि ये प्रेमानंदधारी शरीर स्वाप्निक है, यह सत्य नहीं है, यह न था और न रहेगा। कुछ समय बाद ये एक सपने की तरह मिट जाएगा, लेकिन मेरा अस्तित्व था, मेरा अस्तित्व है और मेरा अस्तित्व रहेगा। प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि हजारों प्रतिबिंब पड़ रहे हैं तो हजारों सूर्य पैदा थोड़ी हो गए हैं, सूर्य तो एक ही रहेगा। पानी से भरे घड़ों में सूर्य का प्रतिबिंब दिखाई देता है, अगर घड़ों का नाश हो गया तो सूर्य कहां मिट गया, वो तो अविनाशी चमक रहा है। इसके बाद प्रेमानंद के शिष्य ने पूछा कि क्या हम आपके स्वरूप से बात कर रहे हैं। यह सुनकर प्रेमानंद महाराज थोड़ा मुस्कुराए और बोले कि अब समझ सको तो समझ जाओ, वरना फिर तो इसे अनुभव के माध्यम से समझा जा सकता है, वाणी के द्वारा नहीं। यह समझने के लिए साधक को उसी स्थिति में आना होगा, वरना इस निर्विकार को समझना मुश्किल है। गौरतलब है कि यह वीडियो अपने आप में गहरे आध्यात्मिक विषयों को समेटे हुए है, जिसमें जन्म, मृत्यु और अस्तित्व जैसे गूढ़ विषयों पर प्रेमानंद महाराज अपने विचार रखते नजर आ रहे हैं। शिष्य की मौत के बाद इस वीडियो के दोबारा वायरल होने से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!