इटली के मिलान स्थित लिनेट हवाईअड्डे पर एक ऐसा अप्रत्याशित हादसा हुआ, जिसने हर किसी को चौंका दिया। दरअसल, उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रहे एक प्राइवेट जेट के सामने अचानक एक सफेद कार आ गई और वह सीधे विमान के अगले हिस्से से जा टकराई। यह पूरी घटना 10 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11:20 बजे हवाईअड्डे के जनरल एविएशन इलाके में घटी, जहां आमतौर पर प्राइवेट विमानों की आवाजाही होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैंडलिंग कंपनी की एक सफेद फिएट पांडा कार उस क्षेत्र में चल रही थी, तभी हॉकर बीचक्राफ्ट 400A प्राइवेट जेट टैक्सी करते हुए उसके सामने आ गया। टक्कर इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। सुरक्षा कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार ने टक्कर से ठीक पहले ब्रेक भी नहीं लगाया था। इस हादसे में विमान के आगे लगा रडोम और नोज सेक्शन क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। कार चला रही 54 वर्षीय महिला कर्मचारी घबराई हुई थी, लेकिन गनीमत यह रही कि विमान में सवार लोगों समेत किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हादसे के बाद सुरक्षा जांच के चलते लिनेट एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन करीब 30 मिनट तक बाधित रहा। इस दौरान आने वाली दो उड़ानों को एहतियातन दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया, जिनमें से एक को बर्गामो और दूसरी को मिलान माल्पेंसा भेजा गया। वहीं, एक अन्य प्राइवेट जेट को कुछ देर हवा में ही होल्ड करना पड़ा। इस घटना ने एयरपोर्ट पर ग्राउंड सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रतिबंधित इलाके में चल रही कार आखिर विमान के रास्ते तक कैसे पहुंची और ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक क्यों नहीं लगाया। शुरुआती जांच में ड्राइवर के ध्यान भटकने या उसे अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की बात कही जा रही है, हालांकि अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि टक्कर की टाइमिंग कुछ और होती तो नतीजे कहीं ज्यादा भयावह हो सकते थे। राहत की बात यह है कि फिलहाल मामला शांत हो गया है और जांच पूरी होने के बाद ही इस हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी।
मिलान एयरपोर्ट पर हैरान करने वाला हादसा, टैक्सी कर रहे प्राइवेट जेट से टकराई कार, मचा हड़कंप
इटली के मिलान स्थित लिनेट हवाईअड्डे पर एक ऐसा अप्रत्याशित हादसा हुआ, जिसने हर किसी को चौंका दिया। दरअसल, उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रहे एक प्राइवेट जेट के सामने अचानक एक सफेद कार आ गई और वह सीधे
NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




