|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मिलावटखोरों और जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा, प्रदेश के सभी जिलों में सात दिन तक चलेगा विशेष अभियान, 70 प्रतिष्ठानों पर छापे

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का एलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीधे निर्देश पर अब सभी जिलों में एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभिया

NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मिलावटखोरों और जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा, प्रदेश के सभी जिलों में सात दिन तक चलेगा विशेष अभियान, 70 प्रतिष्ठानों पर छापे
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का एलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीधे निर्देश पर अब सभी जिलों में एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और बाजार में कृत्रिम महंगाई पैदा करने वालों पर लगाम लगाना है। प्रशासन ने पूरे प्रदेश में निगरानी की जिम्मेदारी मंडलायुक्तों को सौंपी है, ताकि अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। जिला प्रशासन की टीमें खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं और खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान जहां भी एक्सपायरी या खराब सामग्री मिल रही है, उसे मौके पर ही नष्ट कराया जा रहा है। इस दौरान चीनी की संभावित जमाखोरी और घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर भी सख्त नजर रखी जा रही है। अभियान के पहले चरण में ही देहरादून, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल सहित कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को 11 नमूने लिए गए, वहीं एक अगस्त से अब तक जिले में 70 प्रतिष्ठानों की जांच कर 48 नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा जा चुका है और 11 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। धार्मिक नगरी हरिद्वार में 17 अगस्त से अब तक 47 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 27 नमूने लिए गए हैं तथा 10 दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भी यह अभियान तेजी से चल रहा है, जहां चमोली में तीन नमूने लेकर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। रुद्रप्रयाग जिले में 12 दुकानों की जांच कर छह नमूने लिए गए और वहां से एक्सपायरी सामग्री को नष्ट कराया गया। वहीं नैनीताल में 10 दुकानों के निरीक्षण के दौरान छह नमूने लिए गए और बाजार में बेची जा रही 10 किलो मानकविहीन मिठाई को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसी तरह पौड़ी जिले से दस, बागेश्वर से तीन, अल्मोड़ा से दो, पिथौरागढ़ से दो, टिहरी से छह और उत्तरकाशी से चार नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीमांत जिले चंपावत में 21 स्थानों का निरीक्षण कर 10 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। शासन का मानना है कि इस विशेष अभियान से प्रदेश के कोने-कोने में मिलावटी और मानकविहीन वस्तुओं की बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!