खमरिया थाना क्षेत्र के दरिगापुर गांव निवासी 28 वर्षीय पिंटू विश्वकर्मा पुत्र जयपाल विश्वकर्मा की मलेशिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार पिंटू करीब छह माह पूर्व विजिट बीजा पर मजदूरी करने के लिए मलेशिया गया था, जहां 31 अक्टूबर 2026 को संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। पिंटू की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से भारत सरकार से गुहार लगाई कि पिंटू के शव को स्वदेश वापस लाया जाए। भारत सरकार के प्रयासों से 16 दिन बाद सोमवार को देर रात पिंटू का पार्थिव शरीर ताबूत में दरिगापुर गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई और मातम का माहौल छा गया। परिजनों ने बताया कि पिंटू अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश गया था, लेकिन वह ताबूत में लौटा। परिवार के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पिंटू की संदिग्ध मौत की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। गौरतलब है कि विदेश में काम करने गए मजदूरों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता बढ़ रही है। इस घटना ने एक बार फिर विदेश जाने वाले मजदूरों की सुरक्षा और उनके अधिकारों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिंटू के शव के गांव पहुंचने के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है, जबकि परिवार न्याय की उम्मीद में प्रशासन के जवाब का इंतजार कर रहा है।
मलेशिया में मजदूरी करने गए युवक का 16 दिन बाद ताबूत में लौटा शव, परिवार में मचा कोहराम
खमरिया थाना क्षेत्र के दरिगापुर गांव निवासी 28 वर्षीय पिंटू विश्वकर्मा पुत्र जयपाल विश्वकर्मा की मलेशिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार पिंटू करीब छह माह पूर्व विजिट बीजा
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


