भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2027 के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को एक साथ साधने की कोशिश की है। पश्चिमी यूपी की 71 विधानसभा सीटों को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे में कई जिलों को विशेष तवज्जो दी गई है, जबकि कुछ जिलों को प्रतिनिधित्व न मिलने से नाराजगी के सुर भी उठ रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में मेरठ से सर्वाधिक आठ लोगों को जगह दी गई है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ को भी खासा महत्व दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर से पिछली टीम की तरह इस बार भी तीन लोगों को शामिल किया गया है, जिसमें एक उपाध्यक्ष, एक महामंत्री और एक कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। हालांकि, शामली, बागपत, संभल और अमरोहा जैसे कुछ जिलों को इस टीम में कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, जिसके चलते नियुक्तियों पर विवाद भी खड़ा हो गया है। इस बार टीम में ब्राह्मण चेहरों को उपाध्यक्ष और महामंत्री जैसे अहम पदों पर जगह नहीं दी गई है, जबकि नोएडा से एक ब्राह्मण नेता को क्षेत्रीय महामंत्री का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, पहले उनके नाम पर मुहर लग भी गई थी, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम हटा दिया गया। गाजियाबाद और हापुड़ का कोटा पिछली टीम की तुलना में बढ़ा है, जहां दोनों जिलों से एक-एक अतिरिक्त पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। गाजियाबाद से मान सिंह गोस्वामी दोबारा उपाध्यक्ष बने हैं, जबकि अशोक मोगा को महामंत्री और कुमुदिनी सैनी को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। हापुड़ से प्रवीण मित्तल को उपाध्यक्ष और ललित मोदी को सदस्य बनाया गया है। नई टीम में कुछ पदाधिकारियों के नामों को लेकर विवाद भी सामने आया है, क्योंकि एक नेता पर पहले महिला शोषण के आरोप लगे थे, वहीं एक पदाधिकारी पर पैसे लेकर पद दिलाने और दूसरे पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। पार्टी का मानना है कि एनसीआर की सीटों पर बूथ प्रबंधन और शहरी वोटरों को साधने की बड़ी चुनौती को देखते हुए क्षेत्रीय टीम में प्रतिनिधित्व बढ़ाने से संगठन की पकड़ और मजबूत होगी।
मिशन 2027 का बिगुल: पश्चिमी यूपी की टीम में साधा गया जातीय-क्षेत्रीय संतुलन, नोएडा को मिली अहम जगह
भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2027 के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को एक साथ साधने की कोशिश की है। पश्चिमी यूपी की 71 विधा
NRI Post Hindi Desk · 80 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



