मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपस्थिति दर्ज करने के लिए शिक्षकों को मोबाइल एप पर एक आसान गणितीय सवाल का सही जवाब देना अनिवार्य होगा। यदि शिक्षक गणित के सवाल का गलत उत्तर देते हैं, तो एप उनकी हाजिरी दर्ज नहीं करेगा और प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। यह नया नियम ई-अटेंडेंस एप पर सर्वर पर आने वाले अत्यधिक लोड को नियंत्रित करने के लिए लागू किया गया है। दरअसल, पिछले दिनों करीब 1.75 लाख शिक्षकों के एक साथ लॉग-आउट करने से सर्वर क्रैश होने की समस्या सामने आई थी, जिसके बाद विभाग ने यह कदम उठाया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि अलग-अलग शिक्षक अलग-अलग समय पर सवाल हल करेंगे, जिससे एक साथ सर्वर पर दबाव नहीं बनेगा और तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर एप पर स्क्रीन पर 68-15=? जैसा सवाल आता है, तो शिक्षक को सही उत्तर 53 दर्ज करना होगा, तभी उनकी उपस्थिति दर्ज हो सकेगी। इस नई प्रक्रिया में शिक्षकों को कैप्चा भरने में लगने वाले अतिरिक्त समय को देखते हुए विभाग ने उन्हें 15 मिनट का ग्रेस टाइम देने का भी फैसला किया है। प्रदेश में करीब 3.5 लाख से अधिक शिक्षक और अतिथि शिक्षक इस व्यवस्था से जुड़े हैं, जिन्हें सुबह 10:30 बजे लॉग-इन और शाम 4:30 बजे लॉग-आउट करना होता है। लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह के अनुसार, कैप्चा और ग्रेस टाइम के जरिए हाजिरी दर्ज करने की प्रक्रिया को अंतराल में बांटने का प्रयास किया गया है, ताकि एप सुचारू रूप से चलता रहे और शिक्षकों को कोई परेशानी न हो। इस नियम के बाद अब ‘मास्साब’ की हाजिरी केवल समय पर स्कूल पहुंचने मात्र से नहीं, बल्कि सही गणितीय जवाब देने के बाद ही ऑनलाइन दर्ज होगी, जिससे हाजिरी प्रणाली अधिक सुदृढ़ और विश्वसनीय हो सकेगी।
मास्साब की हाजिरी अब गणित के सवाल से होगी पक्की! ई-अटेंडेंस में लागू हुआ कैप्चा नियम, मिला 15 मिनट का ग्रेस टाइम
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपस्थिति दर्ज करने के लिए शिक्षकों को मोबाइल एप पर एक आसान गणितीय सवा
NRI Post Hindi Desk · 98 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




